उत्तराखंड: महिला सुरक्षा के लिए धामी सरकार ने लांच किया ये App

0
191
CM Dhami

Uttarakhand Devbhoomi Desk: उत्तराखंड में महिला सुरक्षा एंव कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में बैठक में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने उत्तराखंड पुलिस एप के अन्तर्गत सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालयों/संस्थानों में कार्यरत महिलाओं के लिए स्व रजिस्ट्रेशन सुविधा का शुभारंभ किया। अब किसी भी कार्यालय में कार्यरत महिलाएं उत्तराखंड पुलिस ऐप में दिए गए विकल्प गौरा शक्ति से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि इस ऐप में किसी भी कार्यालय में कार्यरत महिलाएं गौरा शक्ति एप से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। कामकाजी महिलाओं को इस ऐप में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया जाए। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गौरा शक्ति के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों पर संबंधित थानों से त्वरित कारवाई की जाए।

यह भी पढ़े:
Nainital High Court
Nainital High Court ने दी दुष्कर्म पीड़िता से शादी के लिए आरोपित को दी जमानत

CM Dhami: गोपनीय रखी जाएगी जानकारी

सीएम धामी (CM Dhami) ने बैठक में यह जानकारी दी गई कि इस ऐप में सभी महिलाओं की रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जनपद में एक महिला सब इंस्पेक्टर एवं थानों में एक महिला सब इंस्पेक्टर एवं एक महिला कांस्टेबल तैनात की गई है।

यह भी पढ़े:
PM Modi
गुजरात आप प्रमुख पर हरिद्वार कोर्ट में केस दर्ज, PM Modi की मां के लिए कहे थे अपशब्द!

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, अरविन्द सिंह ह्यांकी, रविनाथ रमन, एडीजी वी मुरूगेशन, आईजी एपी अशुमान, अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल, डीआईजी गढ़वाल केएस नगन्याल, डीआईजी सेंथिल अबुदई, पी रेनुका देवी, जिलाधिकारी देहारादून सोनिका, एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर, वर्चुअल माध्यम से गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार व सभी जिलाधिकारी व एसएसपी उपस्थित रहे।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com