MUNICIPAL ELECTIONS OBC RESERVATIONS: उत्तराखंड में नगर निकाय चुनावों से पहले ओबीसी आरक्षण को लेकर शहरी विकास निदेशालय में आपत्तियों का अंबार लग गया है। राज्य में यह पहला मौका है जब मेयर और अध्यक्षों के पदों के आरक्षण को लेकर इतनी बड़ी संख्या में आपत्तियां आई हैं। शहरी विकास विभाग को अब तक 1000 से अधिक आपत्तियां प्राप्त हो चुकी हैं, और आपत्तियों का निस्तारण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। 21 दिसंबर को आपत्ति दर्ज करने का अंतिम दिन है, इसके बाद 23 दिसंबर तक इनका निस्तारण कर रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।

MUNICIPAL ELECTIONS OBC RESERVATIONS: इतनी आपत्तियाँ हुई दर्ज
14 दिसंबर को शहरी विकास विभाग ने नगर निगम मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अनंतिम अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद से प्रदेशभर से आपत्तियां आ रही हैं, जिनमें सबसे ज्यादा आपत्तियां हरिद्वार जिले से प्राप्त हुई हैं। हरिद्वार के ढंडेरा नगर पंचायत से रिकॉर्ड संख्या में आपत्तियां आई हैं, जबकि जिले भर से करीब 300 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। शहरी विकास विभाग ने इन आपत्तियों के निस्तारण के लिए काम शुरू कर दिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि 23 दिसंबर तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर यहाँ 21 दिनों के लिए यातायात डायवर्ट
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

