मोरबी हादसे में नदी में ट्यूब पहनकर लोगों की बचाई जान, भाजपा ने टिकट के रूप में दिया इनाम

0
276
morbi

Morbi BJP Candidate: मोरबी पुल हादसे में लोगों की जान बचाने वाले पूर्व विधायक को भाजपा ने दिया टिकट

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में मोरबी (Morbi BJP Candidate) के पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया का नाम भी शामिल है जिन्होंने पुल हादसे के दौरान लोगों की जान बचाई थी। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में मोरबी पुल हादसा बड़ा मुद्दा बन सकता है।

ऐसे में भाजपा ने मोरबी (Morbi BJP Candidate) से मौजूदा विधायक का टिकट काट कर पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया पर दांव खेला है। कांतिलाल मोरबी पुल हादसे में एक “मसीहा “के रूप में  उभरकर सामने आए थे जब उन्होंने नदी में ट्यूब पहनकर लोगों की जान बचाई थी।

मोरबी नदी में ट्यूब पहन कर कूद पड़े थे कांतिलाल, बचाई थी लोगों की जान

morbi

मोरबी पुल (Morbi BJP Candidate) नदी हादसा जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी उस समय कांतिलाल लोगों को बचाने के लिए ट्यूब पहन कर पानी में कूद गए थे और उनका ये जज्बा देखकर लोगों ने उन्हें सैलयुट किया था। बताया गया है कि इस दौरान कांतिलाल ने लोगों की जान बचाई थी। सूत्रों की माने तो मोरबी हादसे से पहले कांतिलाल का नाम उन नेताओं की लिस्ट में नहीं था, जिन्हें टिकट दिया जाना था। मोरबी हादसे में एक “मसीहा” के रूप में सामने आकर पीड़ितों की मदद करने के बाद उनका नाम लिस्ट में शामिल हो गया।

ये भी पढ़ें- लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की खौफनाक सजा, जूते की माला पहनाई-पिलाया पेशाब

मोरबी का इनाम कांतिलाल के नाम, गुजरात चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी

पूर्व विधायक को अच्छे काम का इनाम (Morbi BJP Candidate) भाजपा ने मोरबी हादसे के बाद दे दिया। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी हो गयी है जिसमें 160 उम्मीदवारों के नाम हैं। भाजपा ने घाटलोडिया विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को उम्मीदवार बनाया है। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी राबिया को जामनगर नॉर्थ से टिकट मिला है। वहीं, हार्दिक पटेल वीरमगाम सीट से पहली बार चुनाव लड़ेंगे। इस लिस्ट में 14 महिलाओं को भी टिकट मिला है।

For Latest National News Subscribe devbhoominews.com