MANMOHAN SINGH: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। डॉ. मनमोहन सिंह की बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर उनकी पत्नी गुरशरण कौर, बड़ी बेटी उपिंदर सिंह, दूसरी बेटी दमन सिंह और तीसरी बेटी अमृत सिंह भी मौजूद थीं। इसके अलावा उनके परिवार के सदस्य और कई प्रमुख नेता मौजूद थे। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर सेना की तोपगाड़ी पर रखकर निगमबोध घाट लाया गया, जहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। अंतिम संस्कार की सभी रस्में राजकीय सम्मान के साथ पूरी की गईं।

MANMOHAN SINGH की अंतिम यात्रा
WhatsApp Group
Join Now


