HomeLatest Newsआज होगा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा हुई...

आज होगा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा हुई शुरू

 MANMOHAN SINGH: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और आर्थिक सुधारों के मसीहा माने जाने वाले डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीते 92 वर्ष की उम्र में गुरुवार रात उनका निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह को सुबह कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, जहां उनकी पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए। इसके बाद पार्थिव देह को निगमबोध घाट ले जाया जा रहा है, जहां 11:35 बजे उनकी अंत्येष्टि होगी।
MANMOHAN SINGH
MANMOHAN SINGH

MANMOHAN SINGH के अंतिम संस्कार की तैयारियां

अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) भी मौजूद रहेंगे।  घाट के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और वीवीआईपी मूवमेंट के लिए विशेष प्रबंधन किया गया है।

ये भी पढिए-

MANMOHAN SINGH
MANMOHAN SINGH

कल सुबह 9 बजे से शुरू होगी मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा, इन नेताओं ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular