HomeLatest Newsसीएम धामी ने किया मालन पुल समेत सात परियोजनाओं का लोकार्पण

सीएम धामी ने किया मालन पुल समेत सात परियोजनाओं का लोकार्पण

MALAN BRIDGE: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार क्षेत्र में चिल्लरखाल-पाखरो मोटर मार्ग पर बने मालन पुल समेत कुल सात निर्माण कार्यों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मालन सेतु का पुनर्निर्माण राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके तहत दूरस्थ क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। क्षेत्र में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत 135 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। इसके साथ ही 691 करोड़ रुपये की लागत से कोटद्वार में फोर लेन बाईपास और कोटद्वार-नजीबाबाद डबल लेन सड़क का निर्माण कार्य भी जारी है।

MALAN BRIDGE
MALAN BRIDGE

MALAN BRIDGE: सीएम ने की ये घोषणाएं

कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर सड़क को भी डबल लेन में अपग्रेड किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कोटद्वार रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जा रहा है और कोटद्वार से दिल्ली के बीच नई ट्रेन सेवा ‘सिद्धबली एक्सप्रेस’ शुरू हो चुकी है। कोटद्वार में अस्पताल और बस स्टैंड टर्मिनल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरित कर दी गई है और इसे कैबिनेट में प्रस्तावित भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।

MALAN BRIDGE
MALAN BRIDGE

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि विकासखंड दुगड्डा के अंतर्गत मेरठ-पौड़ी राजमार्ग के किलोमीटर 138 से लालपुर, कलालघाटी, नजीबाबाद, पुराना कोटद्वार और हरिद्वार तक के मोटर मार्ग का डीबीएम और बीसी से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके अलावा कोटद्वार में खड़क सिंह के घर से रजनी देवी के घर तक और चिल्लरखाल तिराहे से लोकमणिपुर की ओर बहादुर सिंह के घर तक सिगड्डी नगरीय पेयजल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी, कोटद्वार के मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान भी मौजूद रहे।

ये भी पढिये-

RAMNAGAR TIGER ATTACK
RAMNAGAR TIGER ATTACK

रामनगर में बाघ का आतंक, लकड़ी लेने जंगल गए युवक को बनाया शिकार

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular