RBI ने नहीं बढ़ाई लोन की दरें, जीडीपी ग्रोथ 7.2% रहने का अनुमान

0
229
LATEST RBI MPC MEETING
LATEST RBI MPC MEETING

DEVBHOOMI NEWS DESK: भारतीय रिजर्व बैंक की 5 जून से चल रही मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक (LATEST RBI MPC MEETING) में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। आरबीआई गवर्नर आज यानि शुक्रवार को लिए गए फैसलों की जानकारी दी है। इस बार भी लगातार आठवीं बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है। RBI ने ब्याज दरों को 6.5% पर बनाए रखा है। इसका सीधा सीधा मतलब ये होगा कि लोन महंगे नहीं होंगे और EMI भी नहीं बढ़ने वाली है। बता दें कि RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरें 0.25% से बढ़ाकर 6.5% की थीं।  आरबीआई गवर्नर के अनुसार इस वित्तीय वर्ष  में रियल जीडीपी ग्रोथ 7.2% रहने का अनुमान है।

LATEST RBI MPC MEETING
LATEST RBI MPC MEETING

LATEST RBI MPC MEETING: यूपीआई और ऑनलाइन फ्रॉड पर RBI की नजर

इस बैठक में RBI ने डिजिटल पेमेंट में फ्रॉड से जुड़े मामलों को रोकने के लिए भी चर्चा की गई। RBI इसके लिए एक डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म बनाने जा रहा है। इसके तहत डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम में रियल टाइम डेटा साझा किया जा सकेगा। RBI ने फिलहाल ये प्लेटफॉर्म बनाने के लिए एक समिति बनाई है। इसके अलावा बैठक (LATEST RBI MPC MEETING) में आरबीआई यूपीआई लाइट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना चाहता है। इसके लिए आरबीआई UPI लाइट को ई-मैंडेट फ्रेमवर्क के तहत लाने जा रहा है। इसके अनुसार यदि लाइट अकाउंट में शेष राशि सीमा स्तर से नीचे जाती है तो खुद ही बैंक अकाउंट से इसमें जूड़ जाएगी।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज