क्या बेघर हो जाएंगे जोशीमठ के कई परिवार?

0
399
Landslide in joshimath

Uttarakhand Devbhoomi Desk: इन दिनों उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ शहर में बड़ा संकट मंडरा रहा है। यहां जमीन धंसने और घरों की दीवारों में दरार आने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे हजारों लोग दहश्त में जी रहे हैं। लोग सुरक्षित (Landslide in joshimath) ठिकानों की तलाश में भटक रहे हैं। हालात ऐसे बन गये है कि लोग अपनी मेहनत से बनाए घरों से सड़क पर आने को मजबूर हो रहे हैं। और ये संकट प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

एक ओर जहां लोगों के घरों में दरारें पड़ रही है वहीं अब भूमि से लगातार पानी का रिसाव भी हो रहा है। वहीं उत्तराखंड डिजास्टर एंड एक्सीडेंट सिनोप्सिस (उदास) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, जोशीमठ में 500 घर रहने के लायक नहीं हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकार की ओर से आपदा विशेषज्ञों की टीम को आकलन करने के लिए भेजा जा रहा है।

यह टीम दो दिन तक भूधंसाव के कारणों का अध्ययन करेगी। साथ ही आम लोगों से (Landslide in joshimath) बातचीत कर उनके समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करेगी। आपदाओं की दृष्टि से उत्तराखंड को बेहद संवेदनशील माना जाता है। वैज्ञानिक अपने अध्ययन के आधार पर यहां लगातार भूस्खलन, भूकंप आने की आशंका जताते रहे हैं।

यह भी पढ़े:
Trivendra Singh Rawat Case
पूर्व CM Trivendra Singh Rawat को मिली बड़ी राहत, जानिए क्या है मामला

Landslide in joshimath: आज रवाना होगा विशेषज्ञ दल

जोशीमठ में दरारे पड़ने से हालात और भी खराब हो गए है। भू-धंसाव ने (Landslide in joshimath) अब सभी वार्डों को चपेट में ले लिया है जिससे स्थिति लगातार बिगड़ रही है। ऐसे में अब तक 77 परिवारों को शिफ्ट किया जा चुका है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आज विशेषज्ञों का एक दल जोशीमठ रवाना किया जाएगा।

बता दें कि विशेषज्ञ दल में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Landslide in joshimath) से डॉ. पीयूष रौतेला, जीएसआई से मनोज कास्था, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र से डॉ. शांतनु सरकार, डब्ल्यूआईएचजी से डॉ. स्वपना मित्रा चौधरी, आईआईटी रुड़की से प्रो. बीके महेश्वरी और एनआईएच रुड़की से डॉ. गोपाल कृष्णा शामिल है।

जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धाम ने कहा कि ‘इस मामले की हम लगातार समीक्षा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को विशेषज्ञों का एक दल वहां भेजा जा रहा है। मैं खुद वहां जाकर स्थिति की समीक्षा करूंगा।’

यह भी पढ़े:
Dehradun crime news
नशे की लत से नाबालिग बना शातिर चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

उधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ भूस्खलन के जोशीमठ भूस्खलन (Landslide in joshimath) के आकलन को लेकर एक 14 सदस्यीय समिति का गठन किया है। जिसमे प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संयोजन में प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, कर्णप्रायग के विधायक अनिल नौटियाल, धराली के विधायक भोपाल राम टम्टा, चमोली के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, पूर्व पंचायत अध्यक्ष विनोद कपरवाण, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश भंडारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माधव सेमवास, उपाध्यक्ष बीकेटीसी किशोर पंवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मणि थपलियाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भगवती नंबूरी, पूर्व उपाध्यक्ष एसटी प्रकोष्ठ गौर सिंह कुंवर को शामिल किया गया है।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com