Lampi Virus से हजारों गायों की मौत, जयपुर में भाजपा का हल्ला बोल

0
305
lampi virus

Lampi Virus ने जयपुर में बरपाया कहर-हजारों गायों की मौत, भाजपा हुई हमलावर,जोरदार प्रदर्शन

आज राजस्थान का पारा काफी बढ़ा हुआ है। आज राजधानी जयपुर में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। Lampi Virus से हुई हजारों गायों की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया है। भाजपा बिलकुल ही आक्रामक मूड में है और पुलिस को भाजपा कार्यकर्ताओं को काबू करना बड़ा मुश्किल हो रहा है। राजस्थान में Lampi जमकर कहर बरपा रहा है और इसी की वजह से राज्य में हजारों गायों की जान जा चुकी है। वहीं इस मुद्दे को लेकर विपक्षी पार्टी भाजपा राज्य की गहलोत सरकार पर हमलावर है।

Lampi Virus के द्वारा हुई मौत पर भाजपा का रुख आक्रामक, सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर

आज राजधानी जयपुर में भाजपा कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतार आए हैं। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरीकेडिंग की हुई है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं और पुलिस उन्हे रोकने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता बैरीकेड पर चढ़ गए और इन सबका नेतृत्व भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया ने किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिए वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है।

ये भी पढ़ें PM MODI आज करेंगे BJP मेयर सम्मेलन का उद्घाटन, गांधीनगर गुजरात में आयोजित है सम्मेलन

Lampi Virus ने 60 हज़ार से ज्यादा गायों को बनाया शिकार-चारों ओर हाहाकार,दूध की भारी किल्लत

lampi virus

गौरतलब है कि राजस्थान में Lampi Virus कि वजह से बीते 3 महीने में 60 हज़ार से ज्यादा गायों कि मौत हो चुकी है। वहीं, 8 लाख गोवंश lampi से संक्रमित हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश के 22 जिलों में lampi चर्म रोग फैल चुका है। इस प्रकार से lampi virus से हुई बड़ी संख्या में मौत कि वजह से प्रदेश में दूध का उत्पादन भी बहुत घट गया है और इसी वजह से दूध आपूर्ति में कमी आई है और दाम अचानक से बढ़ गए हैं।

For Latest National News Subscribe devbhoominews.com