KIA SYROS: Kia इंडिया ने अपनी नई एसयूवी Syros की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं या अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर रिजर्व कर सकते हैं। बुकिंग राशि 25,000 रुपये रखी गई है। इस गाड़ी की कीमत 1 फरवरी को घोषित की जाएगी, और डिलीवरी फरवरी के मध्य से शुरू होने की संभावना है। Syros को K1 प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया गया है। इसमें एक खास इंटीरियर और आधुनिक डिजाइन दिया गया है। यह एसयूवी 20 सुरक्षा सुविधाओं और 16 ऑटोनॉमस फीचर्स के साथ आती है, जिसमें लेवल-2 ADAS भी शामिल है। इसके अलावा Kia Connect 2.0 तकनीक के जरिए ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा दी गई है।

KIA SYROS: कीमत और अन्य जानकारी का खुलासा अगले महीने
WhatsApp Group
Join Now


