FOG: उत्तर भारत में सर्दी का कहर बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड और कोहरे ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है, जबकि दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों में घने कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में विजिबिलिटी इतनी कम हो गई है कि ट्रेनों और फ्लाइट्स का संचालन बाधित हो गया है। राजधानी में पिछले पांच दिनों से तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोग ठिठुरने को मजबूर हैं।

FOG से पहाड़ों पर हालात खराब
हिमाचल प्रदेश में हालात और गंभीर हैं। लाहौल-स्पीति के ताबो में तापमान -14.7 डिग्री तक पहुंच गया है, जो प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र है। राज्य के मौसम विभाग ने 4 से 7 जनवरी के बीच भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर के हालात भी अलग नहीं हैं। गुलमर्ग में तापमान -8.6 डिग्री, पहलगाम में -4.0 डिग्री, श्रीनगर में -2.6 डिग्री और काजीगुंड में -5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी ने पूरे इलाके को सफेद चादर में लपेट दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 4 से 6 जनवरी के बीच यहां और बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा
दिल्ली-एनसीआर में घना FOG छाया हुआ है। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है, जिससे ट्रेनों और उड़ानों पर असर पड़ा है। दिल्ली से चलने वाली 24 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि कई फ्लाइट्स भी लेट हो रही हैं। इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर इंडिया जैसी एयरलाइंस ने खराब मौसम के चलते यात्रियों को अलर्ट जारी किया है।

उत्तर और उत्तर पूर्व भारत ठंड की चपेट में
पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे उत्तर भारत में मौसम के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में FOG के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। अरुणाचल प्रदेश में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति बन सकती है। ठंड और कोहरे के कारण यातायात और दैनिक जीवन पर असर पड़ा है। स्कूलों में छुट्टियां, फ्लाइट्स और ट्रेनों की देरी, और बढ़ती ठंड ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
जहरीली हुई दिल्ली की हवा, इतना हुआ AQI, सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज


