दु:खद-पति के साथ केदारनाथ यात्रा कर लौटी 28 वर्षीय महिला NH से खाई में गिरी, मौत

0
261

नई टिहरी, ब्यूरो। चारधाम यात्रा पर आई एक महिला कल रात करीब पौने नौ बजे ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे से कौड़ियाला के पास सोंडपानी से खाई में गिर गई। इस संबंध में एसडीआरएफ टीम को देवप्रयाग पुलिस ने सूचना दी। आज सुबह मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने महिला के शव को रोप और स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क मार्ग तक पहुंचाया और देवप्रयाग थाना पुलिस के हवाले किया। एसडीआरएफ और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला शेख धर्मपुर थाना सिविल लाइन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। महिला रोड से खाई में कैसे गिरी इसको लेकर अभी भी संशय बरकरार है।

sdrf rrr

एक दिन पहले मंगलवार रात्रि 8:45 बजे थाना देवप्रयाग से SDRF को सूचित किया गया कि ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौड़ियाला के पास सोंडपानी में एक महिला खाई में गिर गई है, जिसे ढूढने हेतु SDRF टीम की आवश्यक्ता है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पोस्ट ब्यासी से HC सुरेश प्रसाद के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।

महिला अपने पति के साथ केदारनाथ धाम के दर्शनोपरांत वापिस लौट रही थी। देवप्रयाग थाना क्षेत्रांतर्गत कौड़ियाला के पास सौड़पानी में महिला खाई में गिर गयी। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर गहन सर्चिंग की गई। प्रतिकूल मौसम व विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग करते हुए आज प्रातः उक्त महिला का शव बरामद कर लिया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा रोप स्ट्रैचर के माध्यम से महिला के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया। मृतक का नाम-प्रियंका पत्नी राहुल सैनी, उम्र- 28 वर्ष, निवासी- शेख धर्मपुर, थाना- सिविल लाइन, मुरादाबाद।