कौन होगा उत्तराखंड का अगला मुखिया? भाजपा जीती, सीएम धामी हारे चुनाव

0
181

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड में जहां भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता बनाने की ओर बढ़ रही है वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार चुके हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी 6500 से अधिक वोटों से हार चुके हैं। खटीमा से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी चुनाव जीत चुके हैं।

इस बार के चुनाव परिणाम जैसे-जैसे सामने आ रहे हैं वैसे-वैसे भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ ही 50 सीटों तक का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि अभी भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 18-20 सीटों तक सिमट कर रह गई है। कहीं न कहीं भाजपा के सबसे ज्यादा प्रत्याशी जीत रहे हैं। ऐसे में यह सवाल भी सामने है कि राज्य का अगला मुखिया कौन होगा? अगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव जीत जाते तो उनके पद पर बने रहने की पूरी संभावना थी, लेकिन वह हार चुके हैं। ऐसे में अब भाजपा हाईकमान ही तय करेगा कि अगला सीएम कौन होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिन बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके बाद हाईकमान के आदेश पर भाजपा अपना नया मुखिया तय कर नई सरकार का गठन करेगी। भाजपा ने आखिर कांग्रेस के बयानों, मुस्लिम यूनिवर्सिटी गठन से लेकर तमाम ऐसे मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा कि वह पिछले चुनाव से चंद विधायक ही आगे बढ़ती हुई दिख रही है। अहम सवाल यह भी है कि उत्तराखंड के लोगों पर अभी भी मोदी मैजिक का असर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है। कहीं न कहीं समय-समय पर भाजपा को आड़े हाथों लेने वाले नेताओं को भी जनता ने करारा जवाब दिया है। यूपी में योगी 2.0 शुरू होगा, लेकिन उत्तराखंड में भाजपा किसे मुखिया बनाएगे यह अब देखना होगा। साथ ही किस-किस को भाजपा मंत्री पद सौंपेगी यह भी आने वाले कुछ दिनों में सबके सामने होगा।

DEVBHOOMI

दूसरी ओर कांग्रेस की बात करें तो पूर्व सीएम हरीश रावत चुनाव हार चुके हैं। ऐसे में कहीं न कहीं कांग्रेस की बम्पर जीत ओवर काॅंफीडेंस धराशाही हो चुका है। जनता जनार्दन ने अपना फैसला सुनाकर बड़े-बड़े कांग्रेसी दिग्गजों को धूल चटा दी है। कांग्रेस के गोविंद सिंह कुंजवाल भी भाजपा प्रत्याशी से काफी पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष काफी कम वोटों से चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने डाॅ. धन सिंह रावत को 500 से कम वोटों से पटखनी दी है।

दूसरी ओर बात करें अन्य विधानसभा रुद्रप्रयाग जनपद की दोनों विधानसभाओं पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। केदारनाथ विधानसभा से शैलारानी रावत व रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी जीत दर्ज कर ली है। केदारनाथ से भाजपा ने 6 हजार से अधिक की बढ़त बना दी है। रुद्रप्रयाग से भाजपा 5 हजार की बढ़त बना चुकी है और अब दोनों विधानसभा में अंतिम चरण की मतगणना जारी है। दूसरी ओर यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय संजय डोभाल ने करीब छह हजार वोटों से जीत दर्ज कर ली है। हरिद्वार की खानपुर सीट पर भी निर्दलीय उमेश कुमार ने जीत दर्ज कर ली है।

उत्तरकाशी तीनों विधनसभा से ये प्रत्याशी जीते-

गंगोत्री विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ,सुरेश चौहान ,7735 से जीते
यमुनोत्री विधनसभा से निर्दलीयप्रत्याशी संजय डोभाल –6340 से जीते
पुरोला विधनसभा से भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल -5994

तीनों विधनसभा के पोस्टर बैलेट पेपर की गिनती होनी बाकी है।

बागेश्वर 47 विधानसभा….
12 वां चक्र….

कांग्रेस – रंजीत दास – 16329

भाजपा – चंदन राम दास – 27888

आप – बसंत कुमार – 14419

नोटा – 744

भाजपा के चंदन राम दास चल रहे हैं 11559मतों से कांग्रेस के रंजीत दास से आगे

चंदन राम दास जीत की और अग्रसर, जश्न में डूबे बागेश्वर विधायक व समर्थक

कपकोट 46 विधानसभा…

14 वां चक्र…

कांग्रेस – ललित फरस्वाण – 26123

भाजपा – सुरेश गढ़िया – 30205

आप – भुपेश उपाध्याय – 3444

नोटा – 776

भाजपा कपकोट विधानसभा सीट से 4082 मतों से कांग्रेस से आगे चल रही है

चमोली
बद्रीनाथ विधानसभा से कोंग्रेस 469 मतों से आगे।
कर्णप्रयाग में भाजपा 2318 मतों से आगे

थराली में भाजपा 5244 मतों से आगे