HomeLatest Newsकाठगोदाम में आरपीएफ दरोगा और तकनीशियन 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे...

काठगोदाम में आरपीएफ दरोगा और तकनीशियन 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

KATHGODAM RPF OFFICER ARRESTED: काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है, जहां सीबीआई की देहरादून टीम ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक दरोगा और रेलवे इलेक्ट्रिकल विभाग के एक तकनीशियन को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत एक डंपर मालिक से मांगी गई थी, ताकि उसे गिरफ्तार न किया जाए और उसके वाहन को जब्त न किया जाए।

KATHGODAM RPF OFFICER ARRESTED
KATHGODAM RPF OFFICER ARRESTED

KATHGODAM RPF OFFICER ARRESTED: सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने की कार्यवाई

सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो टीम रविवार को तीन गाड़ियों में काठगोदाम पहुंची और पहले से तय योजना के तहत स्टेशन परिसर स्थित गेस्ट हाउस के पास असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरीश और तकनीशियन जसवीर को बुलवाया। जैसे ही उन्होंने डंपर मालिक से रिश्वत ली, सीबीआई की टीम ने उन्हें वहीं दबोच लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को देहरादून ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है।

KATHGODAM RPF OFFICER ARRESTED
KATHGODAM RPF OFFICER ARRESTED

ये है पूरा मामला

मामले की शुरुआत पिछले महीने हुई थी, जब काठगोदाम रेलवे स्टेशन गेट पर एक डंपर ने टक्कर मार दी थी। इस मामले में आरपीएफ ने हल्द्वानी के एक डंपर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बाद में दरोगा ने डंपर मालिक से उसकी गिरफ्तारी न करने और वाहन जब्त न करने के बदले दो लाख रुपये की मांग की। काफी बातचीत के बाद यह रकम 25 हजार रुपये तय हुई, लेकिन तकनीशियन जसवीर की मध्यस्थता के बाद सौदा 20 हजार रुपये में पक्का हुआ।

ये भी पढिए-

LACHHIWALA ACCIDENT
LACHHIWALA ACCIDENT

लच्छीवाला में दर्दनाक हादसा, डंपर ने तीन वाहनों को कुचला, 2 लोगों की मौत

डंपर मालिक ने इस अवैध वसूली की शिकायत सीबीआई से कर दी, जिसके बाद रिश्वत लेते हुए दोनों अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने दोनों आरोपियों के घरों पर छापा मारकर संपत्ति की जांच भी शुरू कर दी है। सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही उनके बैंक खातों, लेन-देन और संपत्ति की गहन जांच की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि क्या उन्होंने पहले भी इस तरह की रिश्वतखोरी की है।(KATHGODAM RPF OFFICER ARRESTED)

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular