कल परेड ग्राउंड में गरजेंगे राहुल गांधी, महा जनसभा को करेंगे सम्बोधित

0
177

देहरादून: आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में तैयारियां जोरों पर हैं। कल यानी 16 दिसंबर को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की देहरादून के परेड ग्राउंड में विजय सम्मान रैली होने जा रही है। जिसकी तैयारियों में कांग्रेस जुटी है। कांग्रेस का पूरा प्रयास है कि राहुल गांधी की रैली में भारी तादात में लोग उनको सुनने पहुंचे। राहुल गांधी कल 1:00 बजे परेड ग्राउंड पहुंचेंगे और जनसभा को सम्बोधित करेंगे। विजय सम्मान रैली को संबोधित करने के साथ राहुल गांधी 60 पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी करेंगे। रैली स्थल पर कांग्रेस के पदाधिकारी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता रैली स्थल पर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। कांग्रेस का पूरा प्रयास है कि कल राहुल गांधी की होने वाली विजय सम्मान रैली को बेहद सफल बनाया जा सके।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews