![जानिए कैसे मनाया जाता है जाड़ भोटिया समुदाय का लोसर पर्व, ये है मान्यता 1 devbhoomi](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/03/1-1.jpg)
उत्तरकाशी (संवाददाता- विनीत कंसवाल): जाड़ भोटिया समुदाय का लोसर पर्व शुरू हो चुका है। डुंडा ब्लॉक के वीरपुर गांव में मशाल जुलूस निकालकर दीपावली मनाई गई। जनपद में भारत-चीन सीमा पर स्थित नेलांग एवं जाढ़ूंग गांव से विस्थापित होकर हर्षिल,
YOU MAY ALSO LIKE
बगोरी एवं डुंडा में बसे जाड़ भोटिया समुदाय के लोग लोसर पर्व को विशेष उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।
![जानिए कैसे मनाया जाता है जाड़ भोटिया समुदाय का लोसर पर्व, ये है मान्यता 2 uttarakhand news](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/03/3-1.jpg)
![जानिए कैसे मनाया जाता है जाड़ भोटिया समुदाय का लोसर पर्व, ये है मान्यता 3 devbhoomi](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/03/4.jpg)
तीन दिन तक मानये जाने वाले इस पर्व के पहले दिन चीड़ के छिल्लों से बनी मशालें जलाकर ग्रामीणों द्वारा दीपावली मनाई गयी। इस अवसर पर देर रात तक ग्रामीण झूमते नजर आए है। मशालों को गांव के तिराहे पर विसर्जित कर तमाम बुराइयों के अंत की कामना वीरपुर डुंडा गाँव के ग्रामीणों द्वारा की गई। ग्रामीणों की माने तो हिंदुस्तान के सारे पर्व एक साथ अलग अलग दिन लोसर पर्व में मनाए जाते हैं।
![जानिए कैसे मनाया जाता है जाड़ भोटिया समुदाय का लोसर पर्व, ये है मान्यता 4 uttarakhand news](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/03/5-1.jpg)
![जानिए कैसे मनाया जाता है जाड़ भोटिया समुदाय का लोसर पर्व, ये है मान्यता 5 devbhoomi](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/03/6-1.jpg)
Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here