ब्रेकिंग न्यूज…घनसाली के इस गांव में मलबे में दबीं तीन महिलाएं, मौत

0
171

नई टिहरी (पंकज भट्ट): टिहरी जिले के घनसाली तहसील में आज एक दुःखद हादसा हो गया। टिहरी जनपद के घनसाली तहसील क्षेत्रान्तर्गत ग्राम थार्ती (चिरबटिया के समीप) जनपद रुद्रप्रयाग निवासी तीन महिलाएं चिरबटिया-डाक बंगला मोटर मार्ग के समीप मिट्टी खोदते समय मलवा ढह जाने से मलबे में दब गई। जिससे घटनास्थल पर ही तीनों की मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर थाना घनसाली, एसडीआरएफ, राजस्व प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शवों को बाहर निकाला गया व पंचनामे की कार्यवाही गतिमान है।

WhatsApp Image 2022 03 03 at 7.15.46 PM

YOU MAY ALSO LIKE

घटना में मृतकों का विवरण –
1-आशा देवी पत्नी दिनेश सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम लूठियाग, तहसील जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग।
2-माला देवी पत्नी दर्शन सिंह, उम्र 52 वर्ष, निवासी उपरोक्त।
3-सोना देवी पत्नी पूर्ण सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी उपरोक्त।

WhatsApp Image 2022 03 03 at 7.15.47 PM