उत्तराखंड के लाल का दुबई में कमाल! अंतर्राष्ट्रीय मिक्सड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप किया अपने नाम

0
446
International Mixed Martial Art Winner

Uttarakhand Devbhoomi Desk: पहाड़ों के युवा लगातार आगे बढ़ रहे हैं। खेल के मैदान से लेकर बॉलीवुड तक अब हर क्षेत्र में उत्तराखंड का नाम रौशन हो रहा है। ऐसे में एक और अच्छी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि दुबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मिक्सड मार्शल आर्ट्स (International Mixed Martial Art Winner) चैंपियनशिप में उत्तराखंड के लाल ने कमाल कर दिया है। उत्तराखंड राज्य के दिगंबर सिंह रावत ने लाईट वैट कैटेगरी में अपने प्रतिद्वंदी अकीब अली को हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है।

यह भी पढ़े:
Donald Trump Twitter Account
करीब 2 साल बाद डोनाल्ड ट्रंप की TWITTER पर हुई वापसी

International Mixed Martial Art Winner: चमोली जिले का है निवासी

दिगंबर सिंह रावत चमोली जनपद के आली ग्राम का रहने वाला है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर (International Mixed Martial Art Winner) पर महज 23 साल मे देश और राज्य का नाम ऊंचा करना एक मज़बूत पहाड़ी होने का प्रमाण देता है। बता दें कि दिगंबर एक छोटे से गांव से तालुक रखते हैं। कई कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा मुकाम हासिल करना हमारे राज्य के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़े:
bhalei mata mandir
जब माता की मूर्ती को आता है पसीना तो होती है हर भक्त की मुराद पूरी

दिगंबर सिंह रावत की इस उपलब्धि से हर कोई गर्व महसूस कर रहा है। साथ ही उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगो ने भी खुशी जताई है।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com