HomeLatest Newsभारतीय शेयर बाजार में हुई रिकवरी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ...

भारतीय शेयर बाजार में हुई रिकवरी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ हुए बंद

INDIAN STOCK MARKET ने मंगलवार को जबरदस्त रिकवरी दिखाते हुए निवेशकों को राहत दी। सोमवार को भारी गिरावट के बाद आज बाजार में शुरुआत से ही मजबूती देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में ही 1,000 अंकों से अधिक की तेजी दिखाई और दिन के अंत तक 1,089.29 अंकों की बढ़त के साथ 74,227.63 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी 373.85 अंकों की उछाल रही और यह 22,535.1 के स्तर पर बंद हुआ।

INDIAN STOCK MARKET
INDIAN STOCK MARKET

INDIAN STOCK MARKET के हाल 

इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 2,226.82 अंक टूटकर 73,137.90 पर बंद हुआ था, जो पिछले 10 महीनों की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट थी। इस गिरावट से निवेशकों को करीब 19 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। लेकिन आज बाजार ने वापसी करते हुए पिछली गिरावट की भरपाई का एक बड़ा हिस्सा कवर कर लिया। इस तेजी का सबसे बड़ा कारण एशियाई बाजारों में सुधार रहा, जो सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए टैरिफ ऐलान के बाद दबाव में आ गए थे। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों की वापसी और आईटी तथा मेटल सेक्टर में जोरदार खरीदारी ने भी बाजार को ऊपर उठाने में मदद की।

INDIAN STOCK MARKET
INDIAN STOCK MARKET

आज के टॉप गेनर्स

आज के कारोबार में निफ्टी के टॉप गेनर्स में जोमाटो और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे शेयर शामिल रहे। वहीं, मेटल इंडेक्स में सोमवार को 6.7 प्रतिशत की गिरावट के बाद मंगलवार को हल्की रिकवरी देखने को मिली। निवेशकों ने गिरावट के बाद मेटल सेक्टर में खरीदारी का अच्छा मौका देखा, जिससे इंडेक्स में सुधार हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध की आशंका अभी भी बनी हुई है और इससे बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है। हालांकि, विदेशी निवेशकों की वापसी और घरेलू संस्थागत निवेशकों की सतर्कता ने फिलहाल बाजार में स्थिरता का माहौल बना दिया है।

ये भी पढिए-

STOCK MARKET LATEST UPDATES
STOCK MARKET LATEST UPDATES

शेयर बाजार ने लगातार छठे दिन मजबूती, तेजी के साथ बंद हुए निफ्टी और सेंसेक्स

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular