भारतीय सेना का अहम हिस्सा बने 314 नौजवान

0
509
IMA POP 2022

Uttarakhand Devbhoomi Desk: आज देहरादून में IMA की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई। इस दौरान कुल 344 शूरवीर पास आउट हुए हैं। इनमें से 314 भारतीय मूल के कैडेट्स हैं। वहीं उत्तराखंड राज्य के 29 जेंटलमैन कैडेट पास आउट होकर सेना में अफसर बने हैं। इसमें पवन कुमार (IMA POP 2022) को स्वार्ड ऑफ ऑनर के साथ बेस्ट कैडेट का गोल्ड मेडल मिला है।

यह भी पढ़ें:
Haridwar kidnapping news
नाबालिग ने खुद रची अपने किडनैपिंग की झूठी कहानी, वजह जानकर सब हैरान

IMA POP 2022: अब तक 64489 कैडेट्स हुए पास आउट

चैटवुड बिल्डिंग में प्रवेश करते ही सभी कैडेट लेफ्टिनेंट पद के ऑफिसर (IMA POP 2022) बन गए हैं। इसी के चलते सेना के तीन हेलीकॉप्टरों ने उन पर पुष्प वर्षा कर उनके खुशी को चौगुना कर दिया। आपको बता दें कि 1932 से 10 दिसम्बर तक 64489 कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें:
itbp jwan imprisonment
ITBP के जवान को 2 साल की जेल, पत्नी के साथ जबरदस्ती बनाए थे शारीरिक संबंध

IMA में पास आउट होने वाले 35 राज्यों के कैडेट्स में आंध्र प्रदेश (IMA POP 2022) के 4, अरुणाचल प्रदेश-1, असम- 4, बिहार- 24, चंडीगढ़-2, छत्तीसगढ़ -4, दिल्ली-13, गुजरात- 5, हरियाणा- 30, हिमाचल प्रदेश- 17, जम्मू कश्मीर-9, झारखंड-2, कर्नाटक-9, केरल-10, लद्दाख -1, इंडियन डोमिसाइल नेपाल -1, मध्य प्रदेश -15, महाराष्ट्र -21, मणिपुर-2, मिजोरम-3, नागालैंड-1, उड़ीसा-1, पंजाब -21, राजस्थान -16,तमिलनाडु- 7,तेलंगाना-2, त्रिपुरा-1,उत्तर प्रदेश -51, उत्तराखंड -29, वेस्ट बंगाल के 8 कैडेट्स शामिल हैं।
वहीं 11 मित्र देशों के कुल 30 कैडेट्स पास आउट हुए। इनमें भूटान के 13, मालद्वीप-3, म्यांमार-1, नेपाल-2 , श्रीलंका -4, सूडान-1, तजाकिस्तान-2, तंजानिया-1, तुर्किस्तान -1, वियतनाम- 1, उज़्बेकिस्तान से 1 कैडेट्स शामिल हैं।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.