हेमकुंड यात्रा मार्ग पर फंसे यात्री, 1 महिला की मौत  

0
270
HEMKUND YATRA ACCIDENT

Uttarakhand Devbhoomi Desk: बीते रविवार हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास शाम करीब छह बजे ग्लेशियर (HEMKUND YATRA ACCIDENT) खिसकने से बर्फ रास्ते पर गिर गई। जिसकी चपेट में छह श्रद्धालु आ गए। बताया जा रहा है कि बर्फ गिरने से रास्ता बंद होने के कराण एक महिला कमलजीत कौर (अमृतसर निवासी 37 वर्षीय) लापता हो गई थी। यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश के लिए आज फिर बचाव अभियान चलाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह एसडीआरएफ ने बर्फ में दबा हुआ महिला यात्री का शव ढूंढ लिया है।

ये भी पढ़ें:
UTTRAKASHI PROTEST
उत्तरकाशी में बाहरी व्यक्तियों को निकाले जाने की मांग तेज, हो रहा है हंगामा

HEMKUND YATRA ACCIDENT: हेमकुंड में नहीं रुक सकते यात्री

बता दें कि हेमकुंड साहिब में तीर्थयात्रियों के लिए ठहरने (HEMKUND YATRA ACCIDENT) और रात्रि विश्राम की कोई भी सुविधा नहीं है। तीर्थयात्री रोज यात्रा के निर्धारित बेस कैंप घांघरिया से छह किलोमीटर की पैदल चढ़ाई करके हेमकुंड साहिब पहुंचते हैं। और हेमकुंड सरोवर में स्नान कर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद यात्रियों को फिर से घाँघरीया ही रात्री विश्राम के लिए लौटना पड़ता है।

बताया जा रहा है कि बीते रविवार को हेमकुंड साहिब से अंतिम जत्थे में शामिल (HEMKUND YATRA ACCIDENT) छह तीर्थयात्री समय पर घाँघरिया के लिए निकल गए थे। लेकिन थकान होने के कारण शाम 6 बजे तक वे अटलाकुड़ी तक ही पहुंच पाए। ठीक जिस वक्त ये सब तीर्थयात्री ग्लेशियर प्वाइंट के नजदी से गुजर रहे थे, अचानक बर्फ टूटकर और खिसककर मार्ग पर आ गिरी। जिससे तीर्थयात्री बर्फ के बीच में फंस गए। खबर मिलते ही एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचे और पांच तीर्थयात्रियों को बर्फ से निकाल लिया।

तीर्थयात्रियों में कमलजीत कौर के पति जसप्रीत सिंह, बेटी मनसीरत कौर, पुष्पप्रीत कौर, मनप्रीत कौर और रवनीत सिंह शामिल हैं। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना  के अनुसार पांचों तीर्थयात्रियों का घांघरिया गुरुद्वारे के अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।

ये भी पढ़ें:
Tunnel Parking
इस शहर में बनेगी राज्य की पहली टनल पार्किंग, डीपीआर तैयार

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com