HARIDWAR NEWS:  खन्नानगर गोलीकांड में 10 हजार का इनामी भाजपा नेता विष्णु अरोड़ा गिरफ्तार

0
451
HARIDWAR के खन्नानगर में हुए गोलीकांड के आरोपी

हरिद्वार ब्यूरो- HARIDWAR के खन्नानगर में हुए गोलीकांड के आरोपी 10 हजार के इनामी भाजपा नेता विष्णु अरोड़ा को पुलिस ने अंबाला से गिरफ्तार कर दिया है। बताया विष्णु अरोड़ा भाजपा युवा मोर्चा से जुड़ा था साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि विष्णु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का करीबी भी है।

HARIDWAR के खन्नानगर में हुए गोलीकांड के आरोपी

हरिद्वार से भाग कर अंबाला में था छिपा हुआ

हाल ही में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के पड़ोस में गोलीकांड हुआ था। जिसमें एक भाजपा नेता ने दूसरे भाजपा नेता के घर गोली चलाई थी। जिसमें विष्णु अरोड़ा गोली चलाने के आरोप लगे थे। इस घटना के बाद विष्णु HARIDWAR से फरार चल रहा था औ वह अंबाला में छुपा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसओजी की टीम ने उसे अंबाला से गिरफ्तार किया।

HARIDWAR पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था

गोलीकांड के बाद से ही विष्णु अरोड़ा फरार चल रहा था। जिसके बाद HARIDWAR पुलिस ने उस पर शिकंजा कसना शुरू किया। हरिद्वार एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने विष्णु सहित उसके साथी श्रेय शास्त्री, लकी भदोरिया, कुन्नू पहाड़ी और नोनी पेवल पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था।

HARIDWAR के खन्नानगर में हुए गोलीकांड के आरोपी

HARIDWAR एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने की पुष्टि

HARIDWAR के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने भाजपा नेता और मदन कौशिक के करीबी विष्णु अरोड़ा के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें…

Honor Killing: किशोर के अफेयर से नाराज भाई और जीजा ने जिंदा बोरे में बांध गंगा में बहाया