HomeLatest Newsहरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, नशे...

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, नशे में कर बैठा था हरकत

HARIDWAR BOMB THREAT: हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देकर सनसनी फैलाने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली नगर पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और तकनीकी ट्रैकिंग की मदद से आरोपी की पहचान सुनिश्चित करते हुए उसे रोडीबेलवाला क्षेत्र से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

HARIDWAR BOMB THREAT मामले में प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अत्यधिक शराब के नशे में यह हरकत की थी। फिलहाल पुलिस उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

क्या है HARIDWAR BOMB THREAT का पूरा मामला?

हरिद्वार पुलिस के अनुसार मामला 17 मई 2026 की रात का है। सिटी कंट्रोल रूम के आपातकालीन नंबर डायल 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर आगामी चार दिनों के भीतर हरकी पैड़ी सहित हरिद्वार के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर बम धमाके करने की धमकी दी।

HARIDWAR BOMB THREAT
HARIDWAR BOMB THREAT

कॉलर ने बातचीत के दौरान पुलिस को खुली चुनौती दी और बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बताया गया कि आरोपी ने कॉल रिसीव करने वाली महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी अशोभनीय व्यवहार किया।

इतना ही नहीं, उसने देश और प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा प्रमुख नेताओं के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। धमकी भरे कॉल के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर हरकी पैड़ी और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था तत्काल बढ़ा दी गई।

मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की तकनीकी जांच

HARIDWAR BOMB THREAT मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर हरिद्वार में अज्ञात कॉलर के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 250/2026 दर्ज किया गया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3), 351(4), 352 और 353(3) के तहत केस दर्ज किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट को सौंपी गई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। जांच टीम ने तकनीकी सर्विलांस के जरिए उस मोबाइल नंबर को ट्रेस किया, जिससे धमकी भरी कॉल की गई थी।

मोबाइल लोकेशन और अन्य डिजिटल इनपुट के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। इसके बाद रोडीबेलवाला इलाके में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया।

HARIDWAR BOMB THREAT
HARIDWAR BOMB THREAT

शराब के नशे में किया था फोन, आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने HARIDWAR BOMB THREAT मामले में  बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहन सिंह रावत (30 वर्ष) पुत्र मदन सिंह रावत निवासी ग्राम पाटा, थाना यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वही मोबाइल फोन बरामद किया है, जिससे कंट्रोल रूम में कॉल की गई थी।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शराब के अत्यधिक नशे में यह हरकत की थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और उसी हालत में उसने झूठी और भ्रामक सूचना देकर दहशत फैलाने की कोशिश की। जांच में उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

READ MORE:

HARIDWAR BOMB THREAT मामले में  अदालत में पेशी की तैयारी

HARIDWAR BOMB THREAT मामले में  एसएसपी ने कहा कि भले ही आरोपी ने नशे की हालत में यह कृत्य किया हो, लेकिन धार्मिक नगरी हरिद्वार की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और उसे जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। हरिद्वार पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें। प्रशासन के अनुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

HARIDWAR VAISAKHI SNAN 2026 देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular