ढाई फुट के अजीम को मिली 3 फुट की बुशरा, मुलायम से लेकर योगी तक से लगाई थी गुहार

0
283
Hapur

Hapur के अजीम का निकाह हुआ तय, बरसों की मुराद हुई पूरी, 7 नवम्बर को चढ़ेगा घोड़ी

उत्तर प्रदेश Hapur के रहने वाले अजीम का निकाह तय हो गया है। आने वाले 7 नवम्बर को दोनों का निकाह होना तय हुआ है। 3.2 फीट की बुशरा बनेंगी 2.5 फीट के अजीम की दुल्हन। जी हाँ, ये वही अजीम मंसूरी हैं जनाब, जिन्होने मुलायम सिंह यादव से लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री योगी जी तक से अपने शादी की गुहार लगाई थी। अपनी बेहद कम लंबाई [2.5 फीट ] की वजह से कोई लड़की नहीं मिल रही थी।

कहते हैं कि अगर किसी चीज़ को शिद्दत से खुदा से मांगा जाए तो पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने में जुट जाती है। ऐसा ही जनपद शामली के बहुचर्चित 2.5 फीट के अजीम मंसूरी के साथ हुआ है जिनकी उम्र मात्र 26 वर्ष है और वो काफी समय से अपने सपनों की रानी तलाश रहे थे, आज जाकर उनकी मुराद पूरी हुई है।

Hapur के 2.5 फीट के अजीम को मिली 3 फीट की दुल्हन बुशरा,कम लंबाई की वजह से निकाह में थी अड़चन

Hapur

Hapur नगर क्षेत्र के मजीदपुरा के रहने वाले अजीम मंसूरी जिनकी कद सिर्फ 2.5 फीट है उनको उनकी 3 फीट की दुल्हन मिल गयी है। आने वाले 7 नवम्बर को दोनों एक दूसरे से निकाह कर लेंगे। अब दोनों ही परिवारों के लोगों ने निकाह की तैयारी शुरू कर दी है। बताते चलें कि अजीम अपनी शादी को लेकर इतना फिक्रमंद था कि वो बड़े से बड़े नेताओं और अधिकारियों के चक्कर लगा चुका था और अब जाकर अजीम की मुराद पूरी हुई है।

ये भी पढ़ें लखनऊ में पति ने बीच सड़क पर पत्नी को पीटा, 6 महीने पहले प्रेम जाल में फंसा कर कराया था धर्म परिवर्तन

Hapur के अजीम ने मुख्यमंत्री से लगाई थी निकाह की गुहार- “मेरी शादी करवा दो एक बार “

Hapur के अजीम ने निकाह कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी जी से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव तक से जाकर गुहार लगा चुका था। कुछ समय पहले उसने शामली महिला थाने में जाकर अपनी आप बीती सुनाई थी, कि उसकी उम्र 27 साल है और वह निकाह करना चाहता है लेकिन कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है। उसने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से निकाह कराने की गुहार लगाई थी। अब जाकर अजीम को उसके सपनों की रानी मिली है।

For Latest Uttar Pradesh News Subscribe devbhoominews.com