1 लाख महिलाओं से रेप, 20 लाख लोग कर चुके हैं पलायन, रूस-यूक्रेन के अलावा दुनिया में यहां भी चल रही जंग

0
372
Ethiopia war news

Ethiopia: रूस-यूक्रेन के अलावा दुनिया में यहां भी चल रही जंग

24 फरवरी को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग (russia ukraine war) जारी है। दोनों देशों के अब तक हजारों सैनिक मारे जा रहे हैं। वेस्टर्न मिलिट्री एक्सपर्ट कहते हैं- पुतिन बिल्कुल नए रंगरूटों को मोर्चे पर भेज रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग पर पूरी दुनिया का फोकस है। दुनिया के हर बड़े मंच पर इसकी चर्चा हो रही है, कोई यूक्रेन तो कोई रूस के साथ खड़ा दिख रहा है।
वही दुनिया का एक हिस्सा ऐसा भी है, जहां लगभग 2 साल से जारी जंग में अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 1 लाख महिलाओं का रेप हो चुका है। साथ ही हजारों बच्चे भुखमरी से मर गए। बताया जा रहा है कि 20 लाख लोग बेघर हो गए हैं।
यह युद्ध अफ्रीकी देश इथियोपिया (Ethiopia) में चल रहा है, जहां टिग्रे प्रांत के अलगाववादी, संघीय सरकार के खिलाफ बीते 2 साल से हिंसक और खूनी संघर्ष चल रहा हैं। इथियोपिया का ये गृहयुद्ध 2020 नवंबर में शुरू हुआ था, जिसमें पहलेइ संघीय सैन्य बलों ने अलगाववाद को दबाने के लिए टिग्रे प्रांत पर हमला किया था।

Ethiopia

Ethiopia: सुविधाओं के बिना जीने को मजबूर हैं लोग

करीब- करीब 68 लाख की आबादी वाले टिग्रे में इस समय टेलीकॉम और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद हैं। जिस के बिना यहां के बदतर हालात की जानकारी बाहरी दुनिया तक नहीं पहुंच पा रही है। यहां की बिजली भी काट दी गई है साथ ही बैकिंग सेवाएं भी नहीं चल रही हैं।

महिलाओं के साथ हो रहा है रेप

युद्ध के दौरान इथियोपियाई (Ethiopia) सेना पर बलात्कार के गंभीर आरोप भी लगे रहे हैं। टिग्रे मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मुताबिक उनके समुदाय की 1 लाख से अधिक महिलाओं का रेप किया गया है ।

Ethiopia news

Ethiopia: युद्ध के बहाने हो रहा है नरसंहार

एक्टिविस्ट का बताती है कि ये (Ethiopia) युद्ध नहीं, बल्कि पूरी टिग्रे नस्ल को खत्म करने की साजिश हो रही है। इथियोपिया की सेनाओं ने टिग्रे की चारों ओर से रखा है और दूसरी सीमा पर इरीट्रिया की सेना की घेराबंदी है। टिग्रे के लिए बाहरी दुनिया से संपर्क करना या रोजमर्रा का जरूरी सामान मंगाना मुश्किल हो गया है। इस वजह से टिग्रे में भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं। UN ने भी इस पर चिंता जाहिर की है।

Ethiopia war news

अब तक मारे जा चुके है 5 लाख लोग

बेल्जियम की एक यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक यहाँ हो रहे युद्ध (Ethiopia) में 5 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। सैन्य घेराबंदी की वजह से समूची टिग्रे आबादी भुखमरी का सामना कर रही है। जितने लोग गोलियों से मारे जा रहे हैं, उनसे ज्यादा भुखमरी से मर रहे हैं, या मरने की कगार पर है। न आप तो कोई टिग्रे के भीतर जा सकते हैं और न ही वहां से कोई बाहर आ सकता है। मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच के मुताबिक, टिग्रे में युद्ध शुरू होने के बाद से लगभग 20 लाख लोग अब तक अपने घरों से पलायन कर चुके हैं साथ ही इसके अलावा यहाँ के हजारों लोग पड़ोसी देश साउथ सूडान भी भाग रहे हैं।

पाकिस्तान में नग्न अवस्था में पाए गए 200 से भी ज्यादा शव, देखें वीडियो