हैवानियतः गांव के दो युवकों से थे महिला के अवैध संबंध, कहासुनी के बाद एक ने ईंट से कुचलकर मार डाला

0
155

लखनऊ, ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद से आज एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला की ईंटों से कुचलकर बेरहमी से मार डाला। हत्या के पीछे का कारण महिला के युवकों से अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। दरअसल, महिला के पति की एक साल पहले ही मौत हुई थी। इसके बाद गांव के ही दो युवकों से महिला के अवैध संबंध थे। आज महिला एक युवक का फोन आने के बाद उससे मिलने जा रही थी, इस दौरान दूसरे युवक ने उसे देख लिया और उसके साथ जाने से मना किया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोपी युवक ने महिला की ईंटों से ताबड़तोड़ सिर में वार कर अधमरा कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

हैवानियतः गांव के दो युवकों से थे महिला के अवैध संबंध, कहासुनी के बाद एक ने ईंट से कुचलकर मार डाला

 

यह सनसनीखेज वारदात यूपी के बाराबंकी जनपद में बदोसराय थाना क्षेत्र के तासीपुर गांव में हुई है। जानकारी के अनुसार आज बुधवार को तासीपुर गांव निवासी गुलाब देवी उर्फ शारदा के पति की एक साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से गुलाब देवी का गांव के ही अशोक तिवारी और जीतू से अवैध संबंध बने हुए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह गुलाब देवी अशोक से मिलने जा रही थी। गांव के बाहर ही जाते समय दूसरे युवक जीतू ने उसे जाने से मना किया। मौके पर दोनों में कहासुनी हुई जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गई।

गुलाब देवी के गांव में ही थे दो युवकों से अवैध संबंध, एक ने दूसरे से मिलने से रोका, नहीं मानी तो बेरहमी से मार डाला

आरोपी युवक जीतू ने ईंट से बेरहमी से कुचलकर महिला को अधमरा कर दिया। वारदात के बाद पहुंची यूपी पुलिस के जवानों ने आरेापी को अरेस्ट कर लिया। दूसरी ओर महिला को पुलिस अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन आधे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला के भतीजे दुर्गेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के अशोक तिवारी से उसकी चाची गुलाब देवी का अवैध संबंध थे। उसने फोन कर उसकी चाची को बुलाया। जाते वक्त गांव के बाहर आरोपी जीतू ने गुलाब देवी से कहा कि अशोक तिवारी से संबंध मत रखा करो। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद आक्रोशित युवक ने उसकी ईंटों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस संबंध में एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि हत्यारोपी युवक को अरेस्ट कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश जारी है।