यहाँ मिले दो दिन में दो गुलदार के शव, इलाके में मचा हड़कंप

0
151
GULDAR DEAD BODY IN CHAMOLI
GULDAR DEAD BODY IN CHAMOLI

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:उत्तराखंड के चमोली जिले में आने वाले पोखरी क्षेत्र में सोमवार को एक गुलदार का शव(GULDAR DEAD BODY IN CHAMOLI) मिला है। जैसे ही गुलदार का शव मिलने की सूचना से वन विभाग को मिली इससे इलाके में हड़कंप मच गया। जिसका कारण है कि दो दिनों के अंदर मिलने वाला ये दूसरे गुलदार का शव है जो इलाके में पाया गया है।

बता दें कि पोखरी-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर मयाणी गांव के पास खेतों में पांच वर्षीय मादा गुलदार का शव मिला है। ये पूरा क्षेत्र केदारनाथ वन प्रभाग के नागनाथ पोखरी रेंज में आता है।

इस मामले में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी इंद्र सिंह नेगी के अनुसार जांच के बाद ही गुलदारों की मौत के मामले में कुछ कहा जा सकता है। (GULDAR DEAD BODY IN CHAMOLI)केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर सिंह के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर गुलदार का शव कब्जे में लिया गया है। गुलदार के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों गुलदारों के मौत का कारण सामने आ पाएगा।

ये भी पढ़ें-

HEMKUND YATRA 2023
HEMKUND YATRA 2023

इस दिन होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद, यात्रा पहुंची अंतिम चरण में

GULDAR DEAD BODY IN CHAMOLI:रविवार को भी मिल था गुलदार का शव

इससे पहले बीते रविवार की सुबह पोखरी रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर में मयाणी के पास सड़क के किनारे संदिग्ध अवस्था में गुलदार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।(GULDAR DEAD BODY IN CHAMOLI) घटना की जानकारी मिलने पर जानकारी मिलने पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज के वन दरोगा आनंद सिंह रावत संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे और उनके द्वारा गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए नंदप्रयाग भेज दिया गया था।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज