राज्यपाल ने किया परिवार संग मसूरी का भ्रमण, कार्टोग्राफी संग्रहालय भी पहुंचे

0
106
GOVERNOR IN MUSSOORIE
GOVERNOR IN MUSSOORIE

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:बीते रविवार को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) अपने परिवार के साथ मसूरी(GOVERNOR IN MUSSOORIE) पहुंचे। राज्यपाल ने यहाँ जॉर्ज एवरेस्ट में स्थित कार्टोग्राफी संग्रहालय का भी दौरा किया। राज्यपाल ने कार्टोग्राफी के इतिहास, इससे जुड़े उपकरणों, महान भारतीय सर्वेक्षकों और द ग्रेट ट्रिगोनोमेट्रिकल सर्वे के विषय में जानकारी ली। संग्रहालय पहुँचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल मसूरी और जॉर्ज एवरेस्ट की खूबसूरती से अभिभूत नजर आए।

GOVERNOR IN MUSSOORIE
GOVERNOR IN MUSSOORIE

GOVERNOR IN MUSSOORIE: संग्रहालय की विशेषता बताई

राज्यपाल गुरमीत सिंह के अनुसार संग्रहालय के होने से लोगों को सर जॉर्ज एवरेस्ट के कार्यों का पता चला। जॉर्ज एवरेस्ट का ऐतिहासिक महत्व है, यहाँ पर 1832 में जॉर्ज एवरेस्ट हाउस में रहकर एवरेस्ट की ऊंचाई को मापा गया था। इसके अलावा महान सर्वेयर नैन सिंह रावत, राधानाथ सिकदर द्वारा सीमित साधनों में किए गए कार्यों को भी याद किया। बता दें कि इस म्यूजियम में सर जॉर्ज एवरेस्ट के साथ ही सर्वेयर नैन सिंह रावत के पत्रों को भी रखा गया है।

MANGALORE BSP MLA DIES
MANGALORE BSP MLA DIES

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज