HomeLatest Newsसोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी, सोना 1,043 रुपए सस्ता, चांदी 91,130...

सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी, सोना 1,043 रुपए सस्ता, चांदी 91,130 रुपए प्रति किलो

GOLD SILVER PRICE TODAY: देश भर में इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट का रुझान देखने को मिला है। कीमतों की जानकारी देने वाली इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले शनिवार 2 नवंबर को सोने की कीमत 78,425 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो अब 9 नवंबर को घटकर 77,382 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। इस तरह, सोने की कीमतों में इस हफ्ते 1,043 रुपए की कमी हुई है।

GOLD SILVER PRICE TODAY
GOLD PRICE TODAY

GOLD SILVER PRICE TODAY: सोने चांदी के दामों में गिरावट

चांदी के दामों में भी गिरावट का यही रुझान जारी रहा। पिछले शनिवार को चांदी 93,501 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी, जो अब 91,130 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी, इस हफ्ते चांदी की कीमतों में 2,371 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था, जबकि सोना 30 अक्टूबर को 79,681 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।(GOLD SILVER PRICE TODAY)

ये भी पढिए-

SHARE MARKET TODAY
SHARE MARKET TODAY

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में तेजी, सोने चांदी के दामों में भी बढ़ोत्तरी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular