दुखद : खाई में गिरी बोलेरो कार ; हादसे में मौके पर 6 लोगों की मौत

0
307

टिहरी ( पंकज भट्ट) : NH94 चंबा धराशु मोटरमार्ग पर एक बोलेरो कार अनिंयत्रित होकर खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार वाहन चंबा से उत्तरकाशी की ओर जा रहा था। जहां कंडीसौड़ तहसील के पास कोटी गाड में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

दुखद हादसे में हताहत लोग….

मृतकों का विवरण निम्नवत है-

01-आशीष पुत्र प्रेम दास, उम्र-35 वर्ष, निवासी-ग्राम मुखवा पोस्ट हर्षिल, जिला उत्तरकाशी (चालक)।

2- प्रदीप दास पुत्र गणेश दास निवासी- 47 श्याम रोड नेथाई 24 परगना वेस्ट बंगाल उम्र 47 वर्ष।
3- नीलेश भुनिया पुत्र मदन मोहन भुनिया निवासी -19 श्रीनगर न्यू गेरिया थाना सोनारपुर पचसियार कोलकाता उम्र 23 वर्ष।
4- मदन मोहन भूनिया पुत्र हरिपद भूनिया निवासी -उपरोक्त उम्र 61 वर्ष।
5- झुमुर भूनिया पत्नी मदन मोहन भूमिया निवासी- उपरोक्त उम्र 59 वर्ष।
6- देवमाल्या देव नाथ पुत्र स्वर्गीय नीमाई चंद्र देवनाथ निवासी- बेडकपुर वेस्ट बंगाल उम्र 43 वर्ष।

दुखद : खाई में गिरी बोलेरो कार ; हादसे में मौके पर 6 लोगों की मौत

WhatsApp Image 2022 05 25 at 4.30.16 PM

कोटी गाड़ के पास कार अनिंयत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार तीर्थयात्री पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। हालांकि दुर्घटनाग्रस्त वाहन उत्तराखंड का ही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खाई में गिरने के दौरान कार में आग लग गई थी। जिस वजह से शव बुरी तर से झुलसे हुए हैं।

 

WhatsApp Image 2022 05 25 at 4.30.14 PM

वहीं स्थानीय लोगों ने हदासे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। फिलहाल पुलिस शवों की शिनाख्त में जुटी है। इसके अलावा मृतकों के परिजनों से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।