गढ़वाल कमिश्नर ने सभी डीएम को दिए निर्देश, इन अफसरों पर रखें नजर

0
288

‘‘बिना अवकाश के दफ्तर से गायब होने वाले अफसरों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई’’

पौड़ी गढ़वाल (कुलदीप बिष्ट): आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार ने लगातार कार्यालयों से अधिकारियों और कर्मचारियों के बिना अवकाश के गायब रहने की शिकायतों का संज्ञान लिया है। उन्होंने ऐसे अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने ऐसे कार्मिकों पर नजर रखने के भी निर्देश दिए हैं। बता दें कि कुछ दिन पूर्व जिला मुख्यालय पौड़ी के विकास भवन में लगभग सभी विभागों से अधिकारी और कर्मचारी नदारद दिखे।

ayukt garhwal sushil kumar

अब आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि मंडल मुख्यालय पौड़ी के साथ ही अन्य जिलों से लगातार अधिकारियों के बिना अवकाश के कारणों से गायब रहने की शिकायतें मिल रही है। इसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने अब गढ़वाल मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश कर दिया है कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जो बिन बताए अपने कार्यालयों से नदारद रहते हैं। इस कारण जनता को अपने काम करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अब उन अधिकारियों पर नजर रखी जाएगी जो बिना अवकाश के गायब रहते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

officer gayab