Ganesh Joshi Biography 2026: रिटायर्ड फौजी से 4 बार विधायक बनने की Inspiring Story

0
1
Ganesh Joshi Biography
Ganesh Joshi

Ganesh Joshi biography उत्तराखंड के प्रमुख Bharatiya Janata Party (BJP) के नेता और कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) हैं। वे Dehradun के मसूरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और लगातार कई बार चुनाव जीत चुके हैं। Ganesh Joshi सरल स्वभाव, संगठनात्मक क्षमता और जमीनी जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। वे Bharatiya Janata Party (BJP) के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और पार्टी संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

उत्तराखंड सरकार में वे कृषि, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। Ganesh Joshi विशेष रूप से किसानों के हित, पूर्व सैनिकों के कल्याण और ग्रामीण विकास के कार्यों के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई पहल की हैं। उनकी पहचान एक सक्रिय, मेहनती और जनता से जुड़े नेता के रूप में है।

Ganesh Joshi Biography | प्रारंभिक जीवन

Ganesh Joshi army career retired soldier early life image
गणेश जोशी का शुरुआती जीवन

Ganesh Joshi का जन्म 25 फरवरी 1958 को मेरठ शहर, उत्तर प्रदेश में हुआ। मूल रूप से वे पिथौरागढ़ जिले, उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उनके पिता स्व. श्याम दत्त जोशी भारतीय सेना में जवान थे, इसलिए परिवार सैन्य पृष्ठभूमि का रहा।

Ganesh Joshi पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर के हैं। उनके पिता की सैन्य सेवाओं के कारण उनका बचपन मेरठ, हरिद्वार और देहरादून में बीता। शिक्षा केवल 10वीं कक्षा तक हुई। उन्होंने डीएवी इंटर कॉलेज, देहरादून से 1975 में हाईस्कूल पास किया।

16 नवंबर 1976 को उन्होंने गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट में सैनिक के रूप में भर्ती होकर भारतीय सेना में सेवा शुरू की। उन्होंने सिक्किम, असम, राजस्थान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देश की सेवा की और उत्कृष्ट सेवा के लिए सेवा मेडल से सम्मानित भी हुए। स्वास्थ्य कारणों से जून 1983 में Ganesh Joshi ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।

Ganesh Joshi का प्रारंभिक जीवन सैन्य अनुशासन, सादगी और संघर्ष से भरा रहा। सेना से रिटायरमेंट के बाद वे राजनीति में सक्रिय हुए और 2007 में पहली बार MLA बने। वे किसान, व्यवसायी और पूर्व सैनिक कल्याण के मुद्दों से गहराई से जुड़े रहे।

Ganesh Joshi Biography 2026

Personal Details, Political Journey & Career Highlights

Full Name Ganesh Joshi
Popular As Ganesh Joshi BJP Leader
Date of Birth 25 February 1958
Age 68 Years
Birthplace Meerut, Uttar Pradesh, India
Nationality Indian
Profession Politician
Political Party Bharatiya Janata Party (BJP)
Education 10th Pass
Father’s Name Shyam Dutt Joshi
Constituency Mussoorie
Current Position Cabinet Minister
Political Debut Won Uttarakhand Assembly Election in 2007
MLA Terms 2007, 2012, 2017, 2022
Known For Development Projects & Strong Political Presence
Religion Hinduism
Marital Status Married
Net Worth (Approx) ₹9.74 Crore (As per Election Affidavit)

 संघ और संगठन से जुड़कर बनाई अपनी अलग पहचान

Ganesh Joshi BJP political journey MLA Mussoorie image
गणेश जोशी – राजनीतिक सफर की शुरुआत

1966 में मात्र 8 वर्ष की आयु में Ganesh Joshi राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए थे, जिसने उनके भविष्य के राजनीतिक जीवन की नींव रखी। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद Ganesh Joshi 1984 में Bharatiya Janata Party (BJP) में शामिल हुए। जिसके बाद उन्होंने BJP के संगठन में कई जिम्मेदारी संभाली।

1985 से 89 तक Ganesh Joshi भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) में देहरादून शहर के सचिव रहे। 1989 से 1992 तक वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) देहरादून शहर के उपाध्यक्ष रहे। इसके बाद 1994 से 1996 तक वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) देहरादून शहर के अध्यक्ष रहे। 1996 से 1998 तक वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) में गढ़वाल मंडल प्रभारी रहे।

1998 से 2000 तक  Ganesh Joshi बीजेपी में देहरादून महानगर के सचिव रहे। फिर Ganesh Joshi 2000 से 2002 तक देहरादून महानगर के महा सचिव रहे। इसके बाद वे लंबे समय तक उत्तराखंड में Bharatiya Janata Party (BJP) के महासचिव रहे।  वे राम जन्मभूमि आंदोलन  और उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आंदोलन में सक्रिय रहे, जिसके दौरान उन्हें कई बार गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया।

Ganesh Joshi 2007 में पहली बार Bharatiya Janata Party (BJP) के टिकट पर राजपुर विधानसभा क्षेत्र से MLA चुने गए। इसके बाद विधानसभा परिसीमन के बाद 2012 के विधानसभा चुनावों में Bharatiya Janata Party (BJP) ने उन्हें Mussoorie से प्रत्याशी बनाया और उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला को हराया।

2017 में हुए विधानसभा चुनावों में Ganesh Joshi एक बार फिर Bharatiya Janata Party (BJP) के टिकट पर Mussoorie से दूसरी बार MLA बने तब उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली को हराया। 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर वे Bharatiya Janata Party (BJP) के टिकट पर तीसरी बार Mussoorie विधानसभा से जीते और उन्होंने फिर कांग्रेस की गोदावरी थापली को हराया। इस तरह वे चौथी बार MLA बने।

मार्च 2021 में पुष्कर सिंह धामी सरकार में Ganesh Joshi पहली बार कैबिनेट मंत्री(Cabinet Minister) बने। 2022 में पुष्कर सिंह धामी सरकार (Pushkar Singh Dhami Government) में कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) बने। उन्होंने कृषि, कृषक कल्याण, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान, फलोद्योग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी और सैनिक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाले। मार्च 2026 के कैबिनेट विस्तार के बाद ग्राम्य विकास विभाग उनके पास से निकाल लिया गया, लेकिन कृषि संबंधित विभाग मुख्य रूप से उनके पास बने रहे।

कृषि और कृषक को दे रहे बढ़ावा

Ganesh Joshi development work agriculture minister Uttarakhand image
गणेश जोशी – विकास कार्य और जनसेवा

Ganesh Joshi उत्तराखंड के उन नेताओं में गिने जाते हैं जो अपनी जमीनी पकड़, संगठनात्मक निष्ठा और लगातार चुनावी सफलता के कारण प्रसिद्ध हैं। वे Mussoorie विधानसभा क्षेत्र से लगातार कई बार MLA चुने जाने के कारण भी खास पहचान रखते हैं।

Ganesh Joshi की पहचान एक सक्रिय और जनता से सीधे जुड़े नेता के रूप में है। वे किसानों, पूर्व सैनिकों और ग्रामीण जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। साथ ही Bharatiya Janata Party में उनकी मजबूत संगठनात्मक भूमिका भी उनकी लोकप्रियता का बड़ा कारण है।

Ganesh Joshi ने राज्य में मिलेट्स (मंडुआ, झंगोरा) के उत्पादन और विपणन को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास किए। सुगंधित खेती (Aroma Farming) और सुगंधित पौधा केंद्र (CAP) के माध्यम से राज्य में 109 सुगंधित क्लस्टर विकसित किए, जिससे लगभग 28,000 किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

 कृषि और जल संरक्षण के लिए 500 नए अमृत सरोवरों का निर्माण शुरू कराया। शहीदों के आश्रितों के लिए हल्द्वानी में एक छात्रावास का निर्माण, जिसका नाम स्व. जनरल बी.सी. जोशी के नाम पर रखा गया है। पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं (ECHS) को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र से समन्वय।

 उत्तराखंड को रेशम कीट बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया और देहरादून में “सिल्क हाउस” तथा “सिल्क पार्क” की स्थापना के लिए कार्य किया। मसूरी विधानसभा में करोड़ों रुपये की पेयजल योजनाओं (जैसे नागल हाटनाला योजना) और सड़क बुनियादी ढांचे का विकास किया।

 अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) – Ganesh Joshi

गणेश जोशी कौन हैं?

गणेश जोशी उत्तराखंड के प्रमुख भाजपा नेता, कैबिनेट मंत्री और मसूरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे अपनी जमीनी राजनीति और विकास कार्यों के लिए जाने जाते हैं।

गणेश जोशी का जन्म कब और कहां हुआ था?

गणेश जोशी का जन्म 25 फरवरी 1958 को मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुआ था।

गणेश जोशी कितनी बार विधायक बने हैं?

गणेश जोशी अब तक चार बार विधायक चुने जा चुके हैं — 2007, 2012, 2017 और 2022 में।

गणेश जोशी किस विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं?

वे मसूरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और लगातार कई चुनाव जीत चुके हैं।

गणेश जोशी पहले क्या करते थे?

राजनीति में आने से पहले गणेश जोशी भारतीय सेना (Garhwal Rifles) में सैनिक रह चुके हैं।

गणेश जोशी किस पार्टी से जुड़े हैं?

गणेश जोशी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता हैं और लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहे हैं।

गणेश जोशी की कुल संपत्ति कितनी है?

चुनावी हलफनामे के अनुसार गणेश जोशी की अनुमानित नेट वर्थ लगभग ₹9.74 करोड़ है।

Sources & References

Last Updated: April 24, 2026

Disclaimer: All net worth figures mentioned in this article are estimates based on publicly available information, media reports, and known business activities. No official financial disclosures have been made by Ganesh Joshi. These numbers should not be treated as verified facts.

 

 

 

 

WhatsApp Group
Join Now