Elon Musk biography in Hindi दुनिया के सबसे अमीर और प्रभावशाली उद्यमियों में से एक हैं। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे मस्क वर्तमान में Tesla (इलेक्ट्रिक कारें), SpaceX (अंतरिक्ष यात्रा), और X (पूर्व में ट्विटर) जैसी दिग्गज कंपनियों के मालिक और सीईओ हैं। जल्द ही उनकी कुल संपत्ति लगभग $809 बिलियन (करीब ₹67 लाख करोड़) होने का अनुमान है, जो उन्हें दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति बनाता है।
मस्क ने PayPal की सह-स्थापना की थी। वर्तमान में वे न्यूरालिंक (मस्तिष्क-चिप इंटरफ़ेस), द बोरिंग कंपनी (टनल निर्माण), और xAI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का भी नेतृत्व कर रहे हैं।
मार्च 2026 में उन्होंने अपने स्वयं के एआई चिप्स बनाने के लिए ‘टेराफैब’ (TeraFab) परियोजना शुरू की। हाल ही में उनकी कंपनी X ने व्हाट्सएप को टक्कर देने के लिए XChat ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है। मस्क का लक्ष्य मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाना और टिकाऊ ऊर्जा के माध्यम से ग्लोबल वार्मिंग को कम करना है।

Elon Musk Biography in Hindi | प्रारंभिक जीवन
Elon Musk का प्रारंभिक जीवन दक्षिण अफ्रीका के Pretoria में शुरू हुआ। उनका जन्म 28 जून 1971 को हुआ था। उनके पिता एरोल मस्क एक इलेक्ट्रोमैकेनिकल इंजीनियर, पायलट और व्यवसायी थे, जबकि मां मेई मस्क (मूल रूप से कनाडा की) एक मॉडल और डाइटिशियन हैं। एलोन तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके छोटे भाई किम्बल मस्क और छोटी बहन टॉस्का मस्क हैं।
बचपन में Elon Musk शांत, किताबों के शौकीन और अंतर्मुखी बच्चे थे। उन्होंने 10 वर्ष की उम्र में कंप्यूटर में रुचि ली और खुद प्रोग्रामिंग सीखी। मात्र 12 वर्ष की आयु में उन्होंने Blastar नामक वीडियो गेम बनाया और उसे $500 में बेच दिया।
माता-पिता का तलाक 1980 के आसपास हो गया था, तब एलोन करीब 9-10 वर्ष के थे। माता- पिता के तलाक के बाद वे पिता के साथ रहे। स्कूल में उन्हें काफी बुलिंग का सामना करना पड़ा, जिसके कारण वे अस्पताल भी गए।
Elon Musk की प्रारंभिक शिक्षा वॉटरक्लोफ हाउस प्रिपरेटरी स्कूल (Waterkloof House Preparatory School) से हुई। उसके बाद वे ब्रायनस्टन हाई स्कूल (Bryanston High School) में कुछ समय पढ़ाई की। प्रिटोरिया बॉयज हाई स्कूल (Pretoria Boys High School) से ग्रेजुएशन किया। यह दक्षिण अफ्रीका का एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम का स्कूल है।
1989 में 17-18 साल की उम्र में अपाथराई से बचने और बेहतर अवसरों के लिए कनाडा चले गए। मां की कैनेडियन नागरिकता के आधार पर। क्वीन्स यूनिवर्सिटी (Queen’s University), किंग्सटन, ओन्टारियो, कनाडा में दो साल पढ़ाई की। अर्थशास्त्र और अन्य विषयों पर फोकस रहा।
1992 में यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया (University of Pennsylvania), फिलाडेल्फिया, अमेरिका में चले गए। यहां उन्होंने दो डिग्रियां पूरी की। Bachelor of Arts (BA) in Physics (भौतिकी में स्नातक), College of Arts and Sciences से। Bachelor of Science (BS) in Economics (अर्थशास्त्र में स्नातक), Wharton School of Business से।
उन्होंने 1995 तक पढ़ाई पूरी की, लेकिन डिग्रियां आधिकारिक रूप से 1997 में प्रदान की गईं। कॉलेज के दौरान वे सिलिकॉन वैली में इंटर्नशिप भी कर चुके थे (Pinnacle Research Institute और Rocket Science Games में)।

14 बच्चे हैं एलोन मस्क के
Elon Musk का वैवाहिक और निजी जीवन काफी चर्चा में रहा है। उन्होंने कुल तीन बार शादी की है और वर्तमान में उनके 14 बच्चे हैं।
2000 में मस्क की पहली शादी कनाडाई लेखिका जस्टिन विल्सन (Justine Wilson) से हुई थी। वे कॉलेज के दिनों से साथ थे। इस शादी से उनके 6 बच्चे हुए (जिनमें से पहले बेटे का निधन 10 सप्ताह की उम्र में हो गया था)। साल 2008 में इनका तलाक हो गया।
ब्रिटिश अभिनेत्री तालुला रिले (Talulah Riley) से Elon Musk ने दो बार शादी की। पहली शादी 2010 में हुई और 2012 में तलाक हुआ, फिर 2013 में उन्होंने दोबारा शादी की और 2016 में अंतिम रूप से अलग हो गए।
कनाडाई गायिका ग्राइम्स(Grimes) के साथ Elon Musk का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा। उन्होंने शादी नहीं की, लेकिन उनके तीन बच्चे हैं, जिनके नाम (जैसे X Æ A-Xii) बहुत अनोखे हैं।
Elon Musk की कंपनी Neuralink की कार्यकारी अधिकारी शिवोन जिलिस(Shivon Zilis) के साथ उनके 4 बच्चे हैं। मस्क ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके एक बेटे का नाम “शेखर” रखा गया है। अप्रैल 2026 की रिपोर्टों के अनुसार, पूर्व MAGA प्रभावशाली एशली सेंट क्लेयर (Ashley St. Cla) के साथ भी मस्क का एक बेटा है, जिससे उनके बच्चों की कुल संख्या 14 हो गई है।
मस्क का मानना है कि गिरती जन्मदर मानवता के लिए एक बड़ा खतरा है, इसलिए वे अधिक बच्चे पैदा करने के समर्थक हैं। मस्क के अपनी एक बेटी, विवियन विल्सन (जो ट्रांसजेंडर हैं), के साथ संबंध काफी तनावपूर्ण रहे हैं और विवियन ने कानूनी रूप से अपना नाम बदल लिया है ताकि उनका मस्क से कोई संबंध न रहे।
👉 Read Also:
- Subodh Uniyal Biography — नरेंद्रनगर के पहाड़ से इलाहाबाद विश्वविद्यालय तक और छात्र नेता से कैबिनेट मंत्री तक का 45 साल का राजनीतिक सफर
- ममता बनर्जी जीवनी — Mamata Banerjee Biography: वो दीदी जिसने 34 साल का वाम शासन तोड़ा
- Yogi Adityanath Biography in Hindi योगी आदित्यनाथ जीवन परिचय — Bulldozer Baba | UP Chief Minister
- Nitish Kumar Biography : इंजीनियर से 10 बार बिहार CM, अब राज्यसभा
- Baby Rani Maurya Biography 2026: दलित बस्ती से आगरा की पहली महिला महापौर, राज्यपाल & योगी कैबिनेट मंत्री तक
- Suresh Kumar Khanna Biography 2026 – शाहजहाँपुर के एक साधारण परिवार से उत्तर प्रदेश के सबसे ताकतवर Finance Minister तक का 45 साल का सफर
भारी जोखिम के बाद मिली सफलताएं
का दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने का सफर भारी जोखिम और असफलताओं के बीच से गुजरा है। अप्रैल 2026 तक, उनकी कुल संपत्ति लगभग $809 बिलियन होने का अनुमान है।
Elon Musk ने अपने करियर की शुरुआत एक छोटे किराए के ऑफिस से की, जहाँ वे रात भर कोडिंग करते थे और ऑफिस में ही सोते थे। उन्होंने अपनी पहली कंपनी Zip2 को बेचकर $22 मिलियन कमाए और फिर X.com शुरू की, जो बाद में PayPal बनी।
2008 का साल यह मस्क के जीवन का सबसे कठिन समय था। SpaceX के पहले तीन रॉकेट लॉन्च फेल हो गए थे और Tesla दिवालिया होने की कगार पर थी। मस्क ने अपना बचा हुआ सारा पैसा इन कंपनियों को बचाने में लगा दिया और खुद कर्ज में डूब गए।
2008 के अंत में SpaceX का चौथा लॉन्च सफल रहा, जिससे उन्हें NASA से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला। इसके बाद Tesla के शेयरों में भारी उछाल आया, खासकर 2020 के बाद जब कंपनी की वैल्यू तेजी से बढ़ी।
मस्क की अधिकांश दौलत Tesla में उनकी 12% हिस्सेदारी और SpaceX में 42% हिस्सेदारी से आती है। हाल ही में SpaceX और xAI के विलय के बाद उनकी संपत्ति में और भी बड़ा उछाल देखा गया है।
Elon Musk अपनी सफलता का श्रेय अपनी टीम और जोखिम लेने की क्षमता को देते हैं। आज वे न केवल एक व्यवसायी हैं, बल्कि अमेरिकी सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी प्रभाव रखते हैं।

भारत और प्रधानमंत्री मोदी के फैन हैं मस्क
Elon Musk भारत को बहुत सकारात्मक नजरिए से देखते हैं। वे भारत को “दुनिया के किसी भी बड़े देश से ज्यादा वादा करने वाला” देश मानते हैं। जनवरी-फरवरी 2026 में IMF के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने X पर लिखा—“The balance of power is changing” (सत्ता का संतुलन बदल रहा है)। इसमें भारत 2026 में ग्लोबल GDP ग्रोथ में दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता (17%) दिखाया गया था, जो चीन के बाद और अमेरिका से आगे था।
मस्क PM नरेंद्र मोदी के बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने कई बार कहा है, “I am a fan of Modi” और “भारत में बड़े निवेश की बात मोदी जी खुद जोर देते हैं”। अप्रैल 2025 में मोदी जी से फोन पर बातचीत के बाद उन्होंने भारत आने की योजना दोबारा शुरू की। मार्च 2026 में वे ट्रंप-मोदी कॉल में भी शामिल थे।
Elon Musk भारतीय प्रतिभा की तारीफ करते हैं और अपनी पार्टनर शिवोन जिलिस(Shivon Zilis) जो आधी भारतीय हैं के साथ बेटे का नाम चंद्रशेखर (महान भारतीय भौतिकशास्त्री) के नाम पर रखा है। कुल मिलाकर उनका नजरिया भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था, टेक्नोलॉजी और भविष्य को लेकर उत्साहपूर्ण है।
मस्क की कंपनी SpaceX को जुलाई 2025 में IN-SPACe से अंतिम विनियामक मंजूरी मिल गई थी। मार्च-अप्रैल 2026 में SpaceX के अधिकारियों ने संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। मेघालय सरकार ने अप्रैल 2026 में स्टारलिंक इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि, सुरक्षा मंजूरी और स्पेक्ट्रम मूल्य निर्धारण के कारण कमर्शियल लॉन्च में अभी भी कुछ समय लग सकता है।
Tesla (इलेक्ट्रिक कारें) ने भारतीय बाजार में प्रवेश कर लिया है, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार शुरुआती मांग उम्मीद से कुछ धीमी रही है। मस्क भारत में एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने की योजना पर भी काम कर रहे हैं।
Elon Musk की टीम ने हाल ही में अपने नए TeraFab‘ प्रोजेक्ट के लिए भारतीय आपूर्तिकर्ताओं (Suppliers) से संपर्क करना शुरू किया है, जो उनके भविष्य के हार्डवेयर और AI प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हो सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ भारत में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है और Elon Musk इसे एक ‘एवरीथिंग ऐप’ (XChat जैसे फीचर्स के साथ) बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। एलोन मस्क जल्द ही भारत का आधिकारिक दौरा कर सकते हैं, जिसे लेकर सरकार और उद्योग जगत में काफी चर्चा है।

FAQs – Elon Musk
एलोन मस्क की नेट वर्थ 2026 में कितनी है?
एलोन मस्क की अनुमानित नेट वर्थ 2026 में लगभग $809 बिलियन (₹67 लाख करोड़) के आसपास है।
एलोन मस्क कौन-कौन सी कंपनियों के मालिक हैं?
वे Tesla, SpaceX, X (Twitter), Neuralink, The Boring Company और xAI जैसी कंपनियों से जुड़े हैं।
एलोन मस्क का जन्म कब और कहां हुआ था?
उनका जन्म 28 जून 1971 को Pretoria, South Africa में हुआ था।
एलोन मस्क की पहली कंपनी कौन सी थी?
उनकी पहली कंपनी Zip2 थी, जिसे उन्होंने बेचकर $22 मिलियन कमाए।
एलोन मस्क ने PayPal कैसे बनाया?
उन्होंने X.com नाम की कंपनी शुरू की, जो बाद में PayPal में बदल गई।
एलोन मस्क का सबसे बड़ा लक्ष्य क्या है?
उनका लक्ष्य मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाना और टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा देना है।
क्या एलोन मस्क भारत में निवेश कर रहे हैं?
हाँ, Tesla और Starlink के जरिए भारत में निवेश की योजनाएं चल रही हैं।
Sources & References
Last Updated: April 17, 2026


