FORMER CM AI VIDEO: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और निलंबित IAS अधिकारी सौम्या चौरसिया से जुड़ा एक कथित AI जनित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
मामले में भिलाई नगर थाने में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ BNS की धारा 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इसे सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है।
कहां से वायरल हुआ FORMER CM AI VIDEO
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘कांग्रेस पोल खोल’ और ‘रैंडम छत्तीसगढ़’ नाम के दो अकाउंट से साझा किया गया था। वीडियो में AI तकनीक का उपयोग कर पूर्व मुख्यमंत्री और सौम्या चौरसिया को आपत्तिजनक तरीके से दर्शाया गया है।
वीडियो में दोनों को बाइक राइड, डेटिंग और अन्य निजी गतिविधियां करते दिखाया गया है। फिलहाल पुलिस ने जांच के बाद दोनों इंस्टाग्राम आईडी को बैन कर प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

कांग्रेस ने किया जबरदस्त विरोध
FORMER CM AI VIDEO में बीते 26 अप्रैल रविवार को कांग्रेस नेताओं ने दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार को भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जामगांव आर, कुम्हारी, भिलाई-3, नंदिनी नगर, अहिवारा, जामुल, धमधा, अंडा, जेवरा सिरसा और रानीतराई सहित जिले के अलग-अलग 8 थानों में पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
दुर्ग, भिलाई और ग्रामीण कांग्रेस नेताओं ने भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
FIR दर्ज, साइबर पुलिस जांच में जुटी
FORMER CM AI VIDEO मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम वीडियो की तकनीकी जांच कर ये पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कहां से बनाया गया और किसने इसे सबसे पहले पोस्ट किया।
महिला आयोग ने लिया संज्ञान
राज्य महिला आयोग ने भी FORMER CM AI VIDEO मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया और दुर्ग एसएसपी को पत्र लिखकर साइबर सेल से जांच कराने के निर्देश दिए। आयोग ने साफ कहा कि तकनीक का गलत इस्तेमाल कर किसी की छवि खराब करना और महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक सामग्री बनाना गंभीर अपराध है।

कौन हैं सौम्या चौरसिया और भूपेश बघेल से कैसे जुड़ी है?
बता दें कि FORMER CM AI VIDEO मामले में चर्चाओं में आई सौम्या चौरसिया भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान उनकी उप सचिव रह चुकी हैं और वर्तमान में निलंबित हैं। सौम्या चौरसिया भूपेश बघेल सरकार (2018 से 2022) के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय यानी CMO में बेहद प्रभावशाली अधिकारी मानी जाती थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें “सुपर सीएम” तक कहा गया था।
FORMER CM AI VIDEO के अलावा अन्य विवादों की बात करें तो सौम्या चौरसिया पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 के बीच अपनी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की। जांच एजेंसियों के अनुसार यह राशि लगभग 47.17 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोप है कि सरकारी पद पर रहते हुए ये संपत्ति हासिल की।
इसके अलावा सौम्या चौरसिया का नाम राज्य के चर्चित कथित शराब घोटाले में भी सामने आया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिसंबर 2025 में उन्हें लगभग 3200 करोड़ रुपये से अधिक के कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया। यह मामला वर्ष 2019 से 2022 के बीच भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल से जुड़ा बताया जाता है।
दिसंबर 2022 में प्रवर्तन निदेशालय ने सौम्या चौरसिया को लगभग 500 से 570 करोड़ रुपये के कथित कोयला घोटाले में भी गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोप था कि कोयला परिवहन और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली की गई।
डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई FORMER CM AI VIDEO, सौम्या चौरसिया से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया, गूगल और विभिन्न वेबसाइट्स/न्यूज़ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। सटीकता की गारंटी नहीं है।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

