DEHRADUN RAIPUR LOOT CASE: देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में 11 मार्च को जन सेवा केंद्र में हुई लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के हाथ और पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि दूसरे बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, तीसरे बदमाश की तलाश अभी जारी है। रविवार देर रात पुलिस रानीपोखरी थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग बैरियर पर रुकने के बजाय जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस को शक होने पर उसका पीछा किया और मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

क्या है DEHRADUN RAIPUR LOOT CASE का मामला?
11 मार्च की शाम करीब 4:00 बजे रायपुर क्षेत्र के जैन प्लॉट के पास स्थित जन सेवा केंद्र में तीन नकाबपोश बदमाश घुसे। उनमें से एक ने केंद्र संचालक अरुण पाल का ध्यान भटकाने के लिए उनसे मोबाइल दिखाने की बात कही, जबकि दो अन्य बदमाशों ने मास्क पहनकर अंदर आकर तमंचा दिखाया और डराकर कैश काउंटर से दो लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने वहां से भागने की कोशिश कर रहे संचालक को स्कूटी से टक्कर मारकर गिरा दिया और फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिससे पुलिस को आरोपियों की पहचान में मदद मिली।

घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार काम कर रही थी। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया, जिससे बदमाशों तक पहुंचने में मदद मिली। घटना के बाद से पुलिस लगातार बदमाशों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। बदमाश के साथ एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान साहिल (22) और कामिल (50), निवासी मोहल्ला सासनगंज, थाना चांदपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं, तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

प्रेमचंद्र अग्रवाल के इस्तीफे के बाद कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज, 5 मंत्री पद है खाली
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

