Dehradun News: देहरादून में बढ़ रहे हैं अपराध, दो बच्चियों को बहला फुसलाकर किया उनके साथ दुष्कर्म
Uttarakhand News Desk: देहरादून की खूबसूरत और शांत वादियों में अब लड़कियों को डर के माहौल में जीना पड़ रहा है। डर है उन किशोरियों से, जो लड़कियों से मदद मांग रहीं हैं और फिर बहाने से उन्हें अपने झांसे में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है।
अगर आपको भी इन किशोरियों के बारे में नही मालूम तो आपको भी सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि कुछ किशोरियां अन्य लड़कियों से मदद मांगते हुए उन्हें अपने झांसे में फंसाती हैं और फिर उन लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है।
क्लेमेनटाउन का है मामला
आपको बता दें कि ऐसा ही एक ममला सोमवार को क्लेमेनटाउन (Dehradun News) में हुआ जहां दो नाबालिग बच्चियों से एक किशोरी ने मदद मांगी और मदद के बहाने वो उसे अपने साथ सहस्त्रधारा रोड में एक कमरे में ले गई। इस कमरे में पहले से ही दो किशोर मौजूद थे, जिन्होंने इन नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया।
ये दो बच्चियां 18 सितंबर को लापता हो गईं थी, जिसके बाद इनमें से 14 वर्षीय बच्ची के मां बाप ने क्लेमेनटाउन थाने में बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने बताया कि उनके द्वारा आस पास के सभी सीसीटीवी फूटेज खंगाले गए, लेकिन बच्चियों का कोई पता नही चल पाया।
आईएसबीटी से मिली लापता बच्ची
इसके बाद सोमवार को एक किशोरी आइएसबीटी (Dehradun News) में मिली, जो वही बच्ची थी जो 18 तारीख को लापता हुई थी। बच्ची से जब पूछा गया कि वो कहा थी, तो उसने बताया कि उससे और उसकी एक सहेली से एक दूसरी किशोरी ने मदद मांगी थी, जिसकी मदद के लिए वो सहस्त्रधारा (Dehradun News) स्थित एक कमरे में गए, जहां पहले से ही दो किशोर मौजूद थे, जिन्होंने उनके साथ दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़े: | |
---|---|
पौड़ी की एक लड़की पिछले 4 दिनों से लापता,ऋषिकेश रिसार्ट में थी रिसेप्शनिस्ट, मां का रो-रो कर बुरा हाल |
दुष्कर्म करने वाले किशोर अन्य समुदाय से रखते हैं तालुक
इस बच्ची ने बताया कि दुष्कर्म करने वाले किशोर व इन बच्चियों को अपने झांसे में फंसाने वाली किशोरी अन्य समुदाय से तालुक रखते हैं। बच्ची द्वारा इस मामले से जुड़ी कई जानकारियां मिलने के बाद पुलिस द्वारा दो किशोरों व किशोरी के खिलाफ दुष्कर्म व पोस्को के तहत कार्यवाई की गई।
इस मामले में बड़े गिरोह के हाथ होने की है आशंका
इसके साथ ही इस मामले में एक बड़े गिरोह का हाथ बताया जा रहा है। वहीं ये भी कहा जा रहा है इस मामले में आइएसबीटी (Dehradun News) के पास एक हुक्का बार से जुड़ी महिला का हाथ है, जो कुछ किशोरियों को पैसे देकर देह व्यापार में ढकेलना चाहती हैं और लोगों का आरोप है कि पुलिस द्वारा इस महिला को संरक्षित किया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा इस मामले (Dehradun News) में लेट लतीफी की गई, जिसके बाद लोगों द्वारा क्लेमेनटाउन थाने का घेराव किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की गई। जिसके बाद एएसपी सर्वेश पंवार क्लेमेनटाउन थाने (Dehradun News) पहुंचे और गुस्साए लोगों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद गुस्साए लोग शांत हुए।
अगर आपसे भी कोई किशोरी मदद मांगे, तो ऐसा करें।
अगर आपसे कोई अनजान किशोरी मदद मांगे तो इसकी सूचना आप अपने आसपास के लोगों को तुरंत दें। इसके बाद अगर वो मदद के लिए आपको अपने साथ चलने को कहे, तो अकेले बिलकुल न जाएं क्योंकि ये आपके खिलाफ कोई चाल हो सकती है और अगर आपको लग रहा है कि किशोरी को सचमुच मदद की जरूरत है तो अपने साथ कई लोगों को लेकर जाएं। वहीं कहीं पर भी कोई भी संदेह होने पर तुरंत पुलिस (112) को कॉल करें।
For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com