/ Feb 10, 2026
All rights reserved with Masterstroke Media Private Limited.
DEHRADUN KARGI DUMPING ZONE: देहरादून के कारगी क्षेत्र में स्थित कूड़ा मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नगर निगम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। कांग्रेस का आरोप है कि जिस स्थान को कूड़े के त्वरित निस्तारण के लिए बनाया गया था, वह अब घनी आबादी के बीच एक विशाल कूड़े के पहाड़ में तब्दील हो चुका है। इससे स्थानीय निवासियों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कारगी में डंपिंग जोन बनाने के पीछे जो उद्देश्य बताया गया था, वह पूरी तरह विफल साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने दावा किया था कि यहां डंप किया गया कूड़ा उसी दिन प्रोसेस कर वहां से हटा दिया जाएगा, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। रोजाना भारी मात्रा में कूड़ा वहां डाला जा रहा है, लेकिन न तो उसका समय पर उठान हो रहा है और न ही प्रोसेसिंग की जा रही है।

ज्योति रौतेला ने कहा कि डंपिंग जोन अब एक बड़े कूड़ा घर का रूप ले चुका है, जिसकी असहनीय दुर्गंध के कारण कारगी, आईएसबीटी और ब्राह्मणवाला क्षेत्र के हजारों लोग परेशान हैं। घनी आबादी के बीच इस तरह के डंपिंग यार्ड का होना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह स्थानीय लोगों के जीने के अधिकार पर भी हमला है। कांग्रेस का कहना है कि प्रशासन के झूठे दावों की वजह से जनता को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

कुंभ मेला 2027: सीएम धामी ने अक्टूबर तक सभी तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज
All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.