कॉलेज में रैगिंग के नाम पर लड़की और लड़के को कराया जबरन KISS, देखें Viral Video

0
792
Crime News

Crime News : ओडिशा में एक कॉलेज में रैगिंग के नाम पर नाबालिग लड़की और लड़के को जबरन किस कराने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में 5 स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया गया है। इनमें से 2 नाबालिग हैं।

Crime News: सीनियर गर्ल्स भी हंसती नजर आईं

वीडियो में देखा गया है कि सीनियर्स फर्स्ट ईयर की एक लड़की और लड़के को आपस में किस करने के लिए मजबूर  कर रहे हैं। एक सीनियर पास कुर्सी पर बैठा है, उसके हाथ में एक डंडा है। वो लड़के को थप्पड़ मार रहा है और मजबूर कर रहा है कि वह लड़की को किस करे। लड़का-लड़की को किस करता भीं है।

crime news today

इसके बाद लड़की उठकर जाने लगती है तो सीनियर स्टूडेंट उसका हाथ पकड़कर बैठा लेता है। उसे हाथ में रखी झड़ी दिखाकर डराता है। मौके पर करीब 15 सीनियर स्टूडेंट नजर आ रहे हैं, इन स्टूडेंट में कुछ छात्राएं भी नज़र हैं। वे घटना का विरोध करने की बजाय हंसती हुई और मजा लेते नजर आ रही हैं।

Crime News : बिनायक एकेडमी कॉलेज का मामला 

Crime News

यह मामला गंजम जिले के बिनायक एकेडमी कॉलेज बेरहामपुर का बताया जा रहा है। बेरहामपुर के SP ने बताया कि 5 स्टूडेंट को हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ रैगिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज (Crime News) किया गया है। मुख्य आरोपी अंतिम वर्ष का छात्र अभिषेक है और उसकी उम्र 24 साल है।

ये भी पढ़ें… एफिल टावर के सामने लड़कियों ने उतारे अपने कपड़े