नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की 2 बाइक सवारों ने की हत्या

0
7
Baba Tarsem Singh killed in Nanakmatta
Baba Tarsem Singh killed in Nanakmatta

DEVBHOOMI NEWS DESK: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के नानकमत्ता कस्बे में आज सुबह कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या (Baba Tarsem Singh killed in Nanakmatta) कर दी गई। बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर इस घटना को अंजाम दिया। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल तरसेम सिंह को इलाज के लिए खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली मारने का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ है।

Baba Tarsem Singh killed in Nanakmatta
Baba Tarsem Singh killed in Nanakmatta

Baba Tarsem Singh killed in Nanakmatta:बाबा तरसेम सिंह कौन थे?

बाबा तरसेम सिंह श्री नानकमत्ता गुरुद्वारे के कार सेवा के प्रमुख थे। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में कार सेवा की सारी देखरेख बाबा तरसेम करते थे। बता दें कि नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जल्द चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में , इस हत्याकांड को चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है। (Baba Tarsem Singh killed in Nanakmatta)

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज