पंत की हुई वापसी, टी20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा, जानिए कौन-कौन हैं टीम में?

0
289
T20 World Cup 2024
T20 World Cup 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: आज अजीत अगरकर की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले T20 World Cup 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। टीम में ऋषभ पंत भी वापसी कर रहें हैं, सड़क दुर्घटना के बाद पंत टीम में वापस आना बड़ी उपलब्धि है।

No photo description available.

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज।

रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।

T20 World Cup 2024
T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024 में भारत के मैच

भारत को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में पाकिस्तान, अमेरिका, कनाडा, आयरलैंड भी हैं। भारत के सभी मुकाबले इस प्रकार से हैं।

  • बुधवार, 5 जून- भारत बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क
  • रविवार, 9 जून- भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
  • बुधवार, 12 जून- यूएसए बनाम भारत, न्यूयॉर्क
  • शनिवार, 15 जून- भारत बनाम कनाडा, फ्लोरिडा

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज