हरिद्वार में कोरोना का कहर, इस विभाग में एक साथ इतने कर्मचारी कोरोना से संक्रमित

0
169

हरिद्वार (संवाददाता- अरुण कश्यप): हरिद्वार नगर निगम में 33 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। जिसके चलते

YOU MAY ALSO LIKE

नगर निगम में कर्मचारियों की जांच के साथ साथ सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है।

हरिद्वार नगर निगम में मौजूद विभिन्न विभाग के अधिकारियों में उस समय हड़कंप सा मच गया जब अधिकारियों को निगम में कार्य करने वाले 33 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली। नगर निगम हरिद्वार में हाल ही में 86 कर्मचारियों की आरटीपीसीआर जांच की गई थी। जिसमें 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आज फिर से स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के प्राइमरी कांटेक्ट की जांच की है और आज 108 लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम हरिद्वार से लिए गए हैं। वहीं अधिकारियों द्वारा नगर निगम हरिद्वार को सैनिटाइज करने का कार्य भी शुरू कराया गया है।

मौके पर मौजूद स्वास्थ विभाग की टीम की अधिकारी सोनिया आनंद का कहना है कि नगर निगम हरिद्वार में हाल ही में 86 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई थी। इसमें 33 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हरिद्वार नगर निगम परिसर में अलग-अलग विभागों के सभी लोगों की आज दुबारा से आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। आरटीपीसीआर जांच अभी भी गतिमान है। जैसे-जैसे नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी आ रहे हैं। वैसे वैसे ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर उनकी आरटीपीसीआर जांच की जा रही है।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here