Home देश कांग्रेस पार्टी में हुई नए युग की शुरुआत

कांग्रेस पार्टी में हुई नए युग की शुरुआत

0
Congress

Congress New President: सोनिया गांधी अपनी जिम्मेदारियों से हुई मुक्त

National News Desk: पूरे 24 साल बाद कांग्रेस पार्टी (Congress New President) में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। बीते 24 सालों में पहली बार कोई गांधी परिवार से बाहर का व्यक्ति कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बना है, जिसके बाद सोनिया गांधी अपने अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारियों से मुक्त हो चुकी हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी (Congress New President) में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हए थे, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे को बहुमत हासिल हुई और उन्हें कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं आज सोनिया गांधी द्वारा नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की ताजपोशी की गई। ये कार्यक्रम कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:
arvind kejriwal
क्या भारतीय नोट पर भगवान की तस्वीर की मांग जिता पाएगी अरविंद केजरीवाल को?

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने नए अध्यक्ष (Congress New President) को ढ़ेरों बधाईं दीं और साथ ही कांग्रेस पार्टी के समक्ष कई चुनौतियों पर भी बात की। साथ ही सोनिया गांधी द्वारा अपनी जिम्मदारियों को मल्लिकार्जुन को सौंपने पर उन्होंने कहा कि वह मल्लिकार्जुन को अध्यक्ष (Congress New President) बनाकर काफी राहत महसूस कर रही हैं।

Source: Social Media

इसके साथ ही सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं का साथ मिलने पर उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया और साथ ही पार्टी के समक्ष मौजूद कई चुनौतियों पर बात करते हुए उनका समाधान निकालने पर भी बात की।

ये भी पढ़ें:
आज शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version