कैश मामले में अरेस्ट कांग्रेस के ये तीन MLA पार्टी से सस्पेंड, कहीं ये क्रॉस वोटिंग का गिफ्ट तो नहीं!

0
330

नई दिल्ली, ब्यूरो। राष्ट्रपति चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर अभी भी कॉंग्रेस पार्टी सदमे में है। यही कारण है कि झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आज दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में हुए क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर है। झारखंड दौरे के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के दौरान मंत्री, विधायक और कार्यकर्ताओं की गतिविधियों की जानकारी मिली है। कहा कि तीनों विधायकों के इस मामले में संलिप्त होने की जानकारी भी उनके पास है। सोमवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपेंगे।

ये है पूरा मामला : एक दिन पहले शनिवार देर शाम पश्चिम बंगाल के रानीहाटी मोड़ के पास हावड़ा की ग्रामीण पुलिस ने चेकिंग के दौरान झारखंड कांग्रेस विधायक के वाहन से भारी मात्रा में कैश बरामद किया। उस गाड़ी में कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल सवार थे। इस रकम की सही जानकारी नहीं देने के मामले में पुलिस ने तीनों विधायकों को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद से झारखंड काँग्रेस की राजनीति में भूचाल आ गया था। आज रविवार को झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और बेरमो विधायक अनूप सिंह रांची के अरगोड़ा थाना पहुंचे और यहां उन्होंने तीनों विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया कि पार्टी से इतर कोई नहीं है। पार्टी के निर्णय को पार्टी नेताओं को मानना होगा। कोलकाता में तीनों विधायकों को रुपये के साथ गिरफ्तार करने के मामले में सोनिया गांधी काफी गंभीर है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल में बड़ी नकद राशि के साथ पकड़े गए झारखंड के तीन विधायकों को निलंबित किया है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय झारखंड दौरे में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग को लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के बीच गहरा मंथन हुआ था।

झारखंड की वर्तमान स्थिति को लेकर सोमवार को सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से झारखंड की हेमंत सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। ईडी समेत अन्य संवैधानिक संस्थाओं का उपयोग किया जा रहा है। वहीं, विधायकों को विभिन्न तरीके से प्रलोभन दिये जा रहे हैं। कहा कि विपक्ष की योजना गोवा और महाराष्ट्र के बाद झारखंड को अस्थिर करने की है।

प्रदेश प्रभारी ने एक और बड़ा खुलासा भी किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार को अस्थिर करने में एक राज्य के मुख्यमंत्री भी लगे हैं। ये मुख्यमंत्री कांग्रेस विधायकों से संपर्क कर रहे हैं। भाजपा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इससे पहले भी विधायकों से संपर्क करने के मामले में भाजपा के खिलाफ रांची में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। इसके बावजूद बीजेपी लगातार प्रयास कर रही है।