HomeLatest Newsकांगो में भयानक हादसा, नाव पलटने से 78 की मौत, कई लोग...

कांगो में भयानक हादसा, नाव पलटने से 78 की मौत, कई लोग लापता

CONGO BOAT ACCIDENT: मध्य अफ्रीका के देश कोंगों के पूर्वी हिस्से में किवु झील में एक भयावह नाव दुर्घटना हुई है। इस हादसे में सैकड़ों यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 78 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, और अभी भी कई लोग लापता हैं। अभी मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव में कुल 278 लोग सवार थे।

CONGO BOAT ACCIDENT
CONGO BOAT ACCIDENT

CONGO BOAT ACCIDENT: नाव में क्षमता से बहुत अधिक लोग चढ़े हुए थे

यह नाव किटुकू बंदरगाह से निकलकर किवु झील पार करके मिनोवा से गोमा की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव में उसकी क्षमता से बहुत अधिक लोग चढ़े हुए थे, जो इस हादसे का एक बड़ा कारण हो सकता है। जब नाव किटुकू बंदरगाह से कुछ ही दूरी पर पहुंची, तो संतुलन खोने के कारण वह पलट गई, जिससे बड़ी संख्या में यात्री झील में गिर गए। इस भीषण हादसे में अधिकांश यात्रियों के पास न तो लाइफ जैकेट थे, और न ही तैरने का कोई साधन, जिससे उनका बचना मुश्किल हो गया।

ये भी पढ़िए- 9 साल बाद किसी भारतीय मंत्री की पहली पाकिस्तान यात्रा, विदेश मंत्री जयशंकर लेंगे SCO बैठक में हिस्सा लेंगे

PAKISTAN SCO SUMMIT
PAKISTAN SCO SUMMIT

कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने तुरंत इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं ताकि इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस हादसे से प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं और जो लोग अभी भी लापता हैं, उन्हें खोजने के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएं।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular