HomeLatest Newsउत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार और हास्य अभिनेता घन्ना भाई का निधन

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार और हास्य अभिनेता घन्ना भाई का निधन

COMEDIAN GHANNA BHAI: उत्तराखंड के जाने-माने लोक कलाकार और हास्य अभिनेता घन्ना भाई का आज देहरादून में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। इलाज के दौरान आज उन्होंने अंतिम सांस ली। घन्ना भाई को पूर्व में पेसमेकर लगाया गया था। उसके बाद से वह अस्पताल में नियमित तौर पर हृदय संबंधी जांच करा रहे थे। कुछ दिन पूर्व उन्हें यूरिन में ब्लड आने की समस्या हुई। सामान्य जांच के लिए वह अस्पताल पहुंचे, जहां रक्त चढ़ाने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया।

COMEDIAN GHANNA BHAI
COMEDIAN GHANNA BHAI

COMEDIAN GHANNA BHAI: उत्तराखंड की लोक कला के बेहद अनुभवी कलाकारों में से एक थे

घन्ना भाई का असली नाम घनानंद था और वे उत्तराखंड के रंगमंच के बेहद अनुभवी कलाकारों में से एक थे। उनका जन्म 1953 में पौड़ी गढ़वाल के गगोड़ गांव में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कैंट बोर्ड लैंसडाउन में हुई। 1970 के दशक में उन्होंने रामलीलाओं और नाटकों में अभिनय से अपने करियर की शुरुआत की। 1974 में उन्होंने रेडियो पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बाद में दूरदर्शन के कई कार्यक्रमों में भी नजर आए। उनके संवाद और अभिनय की शैली ने लोगों को खूब हंसाया और उन्हें उत्तराखंड का एक लोकप्रिय हास्य कलाकार बना दिया।

ये भी पढिए-

JAGDEESH BAKROLA

प्रसिद्ध लोक गायक जगदीश बकरोला का दिल्ली में निधन, उत्तराखंडी संगीत जगत में शोक की लहर

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular