CM REVIEW MEETING: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में कुमाऊं मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जिलों के जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और जनता को योजनाओं का लाभ समय पर सुनिश्चित कराना था। उन्होंने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की प्रगति की जानकारी दी और बताया कि पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का बजट दोगुना कर दिया गया है।

CM REVIEW MEETING: पारदर्शिता और विकास को दी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिलकर काम करना चाहिए ताकि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। उन्होंने सुझाव दिया कि चौपाल और जनता दरबार के माध्यम से जनता से सीधे संवाद किया जाए ताकि सरकार की योजनाएं अंतिम छोर तक पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रत्येक कोने में विकास की धारा बह रही है और राज्य सरकार उसी दिशा में प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए नियमित जनसुनवाई और समाधान आधारित कार्यशैली अपनाएगी।

जल जीवन मिशन में लापरवाही पर अभियंता निलंबित
उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत हुई लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए काशीपुर में अधीक्षण अभियंता शिवम द्विवेदी को निलंबित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से निपटने के लिए 1064 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहें ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को अपनी बात रखने का मौका मिल सके।

मानकों से कम गुणवत्ता या देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जमरानी बांध परियोजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि पुनर्वास पैकेज को स्वीकृति मिल चुकी है और मास्टर प्लानिंग पूरी हो चुकी है। मानसून से पहले बांध निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने सूखाताल झील के संरक्षण और सौंदर्यकरण कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कैंची धाम क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देने की बात करते हुए उन्होंने बताया कि मंदिर माला योजना के अंतर्गत ₹2815.68 लाख की लागत से सौंदर्यकरण और प्रकाश व्यवस्था का काम चल रहा है।

उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा: दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

