HomeLatest Newsसीएम धामी ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, लापरवाह अधिकारियों पर...

सीएम धामी ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

CM HELPLINE 1905: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न शिकायतकर्ताओं से बात कर उनकी दर्ज शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली और संतुष्टि के स्तर का आकलन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CM HELPLINE 1905
CM HELPLINE 1905

CM HELPLINE 1905:तहसील दिवस का आयोजन नियमित रूप से किया जाए

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जो अधिकारी शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरत रहे हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लिया जाए और उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता मिलन और तहसील दिवस का आयोजन नियमित रूप से किया जाए और इन दिनों दर्ज होने वाली शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपदों में विभिन्न बहुउद्देशीय शिविरों के आयोजन के निर्देश भी दिए, जिससे आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

ये भी पढिए-

SHRI JHANDE JI MELA
SHRI JHANDE JI MELA

देहरादून में ऐतिहासिक श्री झंडे जी मेले की शुरुआत, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular