CM धामी का मास्टरस्ट्रोक: क्षैतिज आरक्षण पारित किए जाने पर महिलाओं में खुशी की लहर

0
278
CM Dhami latest news
CM Dhami latest news

Uttarakhand Devbhoomi Desk: उत्तराखंड राज्य की सरकारी सेवाओं में महिलाओं को आरक्षण देने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन पुष्‍कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरियों (CM Dhami latest news) में 30 पर्सेंट आरक्षण देने वाला विधेयक विधानसभा में पेश किया था और बुधवार यानी सत्र के दूसरे दिन यह सदन में पास भी हो गया। सरकार के इस फैसले से राज्‍य की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़े:
PM Modi gujarat visit
क्या पीएम मोदी को गालियां देने का चल रहा है यहां कॉम्पिटिशन?

CM Dhami latest news: महिला मोर्चा ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण विधेयक (CM Dhami latest news) पारित किए जाने पर एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मनाई। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद अदा किया। महिलाओं का कहना है कि धामी सरकार के इस कदम से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण में बढ़ावा देखने को मिलेगा। आपको बताते चलें कि पूरे देश में उत्तराखंड 30 प्रतिशत क्षैतिज महिला आरक्षण देने वाला पहला राज्य बन गया है जिसके चलते धामी सरकार की प्रदेश भर में खूब वाह वाही भी हो रही है।

Untitled 6

बता दें कि सरकारी नौ‍करियों में महिलाओं को आरक्षण देने के शासनदेशों (CM Dhami latest news) को नैनीताल हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। ऐसे में प्रदेश सरकार इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई। फिर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी। इसके बाद सरकार ने महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण को कानूनी रूप देने के लिए विधेयक पेश किया था। इसके लिए धामी सरकार की सराहना की जा रही है। इस लिहाज से इसे सीएम धामी का मास्‍टर स्‍ट्रोक माना जा रहा है।

यह भी पढ़े:
Shraddha murder case
2 घंटे, 35 सवाल! नार्को टेस्ट में आफताब के खुले कई राज

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com