Chardham Yatra 2023 GPS लगे वाहनों को ही जारी होगा चारधाम यात्रा पास

0
202
Chardham Yatra 2023 GPS

Uttarakhand Devbhoomi Desk: Chardham Yatra 2023 से बड़ी अपडेट प्रदेश में अब बिना GPS लगाए व्यावसायिक वाहनों को चारधाम यात्रा में वाहन संचालन के लिए ग्रीन कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे में अब उसी वाहन को ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा जिसमें GPS लगा होगा। वाहनों की रफ्तार पर नजर रखने के लिए केंद्र सरकार ने सभी वाहनों में GPS आधारित व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस सिस्टम (VLTS) लगाना अनिवार्य किया है।

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण वाहनों की तेज रफ्तार भी है। वाहनों की रफ्तार पर नजर रखने के लिए केंद्र सरकार ने सभी वाहनों में जीपीएस आधारित व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस सिस्टम (VLTS) लगाना अनिवार्य किया है। वर्ष 2019 के बाद बनने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों में वाहन कंपनियां ही ये डिवाइस लगाकर दे रही हैं। इससे पहले के वाहनों में इसे लगाया जाना है। इससे यह जानकारी मिल जाती है कि कि वाहन किस गति से चल रहा है, कहां चल रहा है और किस प्रकार चल रहा है। इस पर परिवहन मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है।Chardham Yatra 2023 GPS update from uttrakhand

अब बिना GPS लगाए व्यावसायिक वाहनों को Chardham Yatra 2023 में वाहन संचालन के लिए ग्रीन कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा इसके लिए व्यावसायिक वाहन स्वामियों को GPS लगाने के लिए दी गई समय सीमा समाप्त हो चुकी है। ऐसे में अब उसी वाहन को ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा, जिसमें GPS लगा होगा।

ये भी पढ़ें-
Weather
ALERT: अगले तीन दिन में उत्तराखंड पहुंच सकता है मानसून, छह जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

Chardham Yatra 2023 क्यों जरूरी है वाहनों में GPS लगाना ?

सरकार ने गत वर्ष Chardham Yatra 2023 से पहले GPS वाहनों में लगाना अनिवार्य किया था। वाहन स्वामियों के विरोध को देखते हुए इसे एक वर्ष तक के लिए टाल दिया गया। इस वर्ष फिर इसे लागू करने की बात हुई तो वाहन स्वामियों ने इसके लिए कुछ वक्त मांगा। ऐसे में विभाग ने इन्हें 31 मई तक का समय दिया। अब यह समय सीमा समाप्त हो चुकी है। हालांकि, इस बीच सभी यात्रा मार्ग पर चलने वाले वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

ये ग्रीन कार्ड छह माह तक Chardham Yatra 2023 के लिए दिए गए हैं। अब विभाग ने निर्णय लिया है कि अब ग्रीन कार्ड तभी नवीनीकृत किए जाएंगे, जब वाहन में जीपीएस लगा होगा। इस समय विभाग में 10 हजार से अधिक वाहनों में GPS लगाया जाना है। संयुक्त आयुक्त परिवहन एसके सिंह ने कहा कि वाहनों का ग्रीन कार्ड तभी जारी किया जाएगा, जब उनमें GPS लगा होगा।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com