Home देश ISRO में जश्न: सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-3, पीएम मोदी ने दी...

ISRO में जश्न: सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-3, पीएम मोदी ने दी बधाई..

0
Chandrayaan-3

Uttarakhand Devbhoomi Desk: इसरो में आज जश्न का माहौल है, भारत के सभी लोगों की नजर आज इसरो के चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3 Launch) पर है। भारत के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ को लॉन्च कर दिया गया है। चंद्रयान-3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरा। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा।chandrayaan-3

आपको बता दें की ‘चंद्रयान-3’ को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा।

Chandrayaan-3 लॉन्च पर पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत के प्रधानमंत्री ने भी सोशल मीडिया द्वरा समस्त इसरो टीम को बधाई दी है। उन्होंने गर्व से लिखते हुए कहा की – चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा, यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भर रहा है, यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है, मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं!

साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, “गर्व का क्षण, भारत को बधाई! चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के सफल प्रक्षेपण पर टीम इसरो को बधाई। ये विशेष क्षण हमेशा याद रखे जाएंगे! हर भारतीय को आज बेहद गर्व है।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version